फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   वार्डन ने छात्र को मारा थप्पड़, हंगामा

वार्डन ने छात्र को मारा थप्पड़, हंगामा

Tue, 23 Apr 2013 05:30 AM IST
Haridwar
Haridwar Updated Tue, 23 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
हरिद्वार। गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में एक हास्टल वार्डन के छात्र को थप्पड़ मारने पर हंगामा खड़ा हो गया। रविवार देर रात हुई इस घटना के विरोध में सोमवार को छात्राें ने विश्वविद्यालय में जमकर बवाल काटा और प्रदर्शन किया। गुस्साए छात्रों ने इस दौरान कुलसचिव कार्यालय का घेराव कर उसपर ताला ठोक दिया। करीब दो घंटे तक दफ्तर में किसी को भी अंदर नहीं जाने दिया गया।
विज्ञापन

छात्र को थप्पड़ मारने की घटना से बिफरे छात्रों ने आरोपी हास्टल वार्डन को निलंबित करने की मांग को लेकर कुलसचिव कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। छात्र कल्याण परिषद के अध्यक्ष सिमरनजीत सिंह ने आरोप लगाया कि रविवार रात को युवा महोत्सव के बाद छात्र दयानंद स्टेडियम में बनाए गए पंडाल में खाना खा रहे थे। तभी वहां बीटेक हास्टल के एक वार्डन पहुंचे और बीएससी फाइनल ईयर के एक छात्र के साथ अभद्रता की। आरोप है कि वार्डन ने आपा खोते हुए उस छात्र को थप्पड़ मार दिया। छात्र कल्याण परिषद के अध्यक्ष का कहना है कि इससे छात्र का कान जख्मी हो गया और उसे कम सुनाई दे रहा है।
विज्ञापन

सोमवार सुबह घटना की सूचना मिलते ही छात्र कुलसचिव कार्यालय के बाहर एकत्र हुए और तालाबंदी कर दी। छात्रों के हंगामे की सूचना पाकर अनुशासन समिति के सदस्य प्रो. ईश्वर भारद्वाज, प्रो. वीके सिंह, डा. अजय मलिक और डा. शिवकुमार चौहान आदि मौके पर पहुंचे। प्रो. वीके सिंह ने छात्र कल्याण परिषद अध्यक्ष की फोन पर कुलपति से बात भी कराई लेकिन छात्र आरोपी वार्डन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनुशासन समिति के सदस्यों ने काफी देर तक जद्दोजहद के बाद छात्रों को मनाया। इस बीच छात्रों ने चेतावनी दी है कि शीघ्र ही आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो विश्वविद्यालय में पूरी तरह से तालाबंदी कर दी जाएगी।

- मैं विश्वविद्यालय से बाहर हूं। मुझे मामले की जानकारी नहीं है। वापस आने पर इस मामले को दिखवाया जाएगा।
- प्रो. स्वतंत्र कुमार, कुलपति, गुरुकुल कांगड़ी विवि।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed