{"_id":"12-59208","slug":"Haridwar-59208-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में भरे पानी में डूबी बच्ची, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत में भरे पानी में डूबी बच्ची, मौत
Haridwar
Updated Sun, 24 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लक्सर। गंगनौली गांव में बरसाती पानी से लबालब खेत में डूबने से आठ वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब बच्ची सुबह सात बजे शौच के लिए खेत में जा रही थी। पांव फिसलने से वह पानी से लबालब खेत में गिर गई। उसकी मौत से गांव में मातम पसर गया है।
लक्सर के गंगनौली गांव की आठ वर्षीय मासूम बालिका हिमंाशी के लिए शनिवार की बारिश जानलेवा साबित हुई। गांव के विक्रम सिंह की आठ वर्षीय पुत्री हिमांशी कक्षा तीन की छात्रा थी। सवेरे सात बजे वह गांव के निकट ही खेत में शौच को गई थी। मेढ़ से होकर जाते समय पांव फिसलने से वह खेत में गिर पड़ी। खेत बरसात के पानी से लबालब था। एकाएक खेत में गिरने से वह पानी से बाहर नहीं निकल पाई और डूबने से उसकी मौत हो गई। जब काफी देर तक वह घर नहीं पहुुंची तो परिजनाें ने उसकी खोजबीन की। परिजनाें ने उसे किसी तरह से बाहर निकाला। ग्रामीणों का कहना था कि जिस स्थान पर वह खेत में गिरी वहां पर करीब पांच फीट तक पानी भरा था।
विज्ञापन