{"_id":"12-59202","slug":"Haridwar-59202-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार में ऑनर किलिंग का प्रयास ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वार में ऑनर किलिंग का प्रयास
Haridwar
Updated Sun, 24 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हरिद्वार। परिवार की इच्छा के खिलाफ शादी करने वाली बेटी को बदायूं में मौत की नींद सुलाने के साथ ही हरिद्वार में उसके पति की हत्या का प्रयास किया गया। ज्वालापुर में साले ने अपने जीजा पर शुक्रवार रात पाठल से जानलेवा हमला किया। पुलिस ने आरोपी साले को गिरफ्तार कर पाठल बरामद कर ली है।
ज्वालापुर कोतवाल कुलदीप सिंह असवाल ने बताया कि राजीव पुत्र प्रेमलाल निवासी कटिन्ना, कादर चौक, बदायूं ने परिजनों की इच्छा के खिलाफ गांव की मीना पुत्री महाचंद्र पाल के साथ शादी कर ली थी। मार्च 2012 में दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली थी। लेकिन, लड़की के परिजनों को यह नागवार गुजरा। पुलिस ने बताया कि लड़की अपने ससुराल में रह रही थी, जबकि उसका पति राजीव ज्वालापुर में पीओपी का काम करने आ गया था। कुछ दिन बाद राजीव का साला मनोज भी हरिद्वार आ गया और उसके साथ काम करने लगा। पुलिस ने बताया कि लड़की के परिजनों ने अपनी बेटी और उसके पति को एक साथ मौत के घाट उतारने की साजिश रची थी। जिसके तहत शुक्रवार रात तीन बजे बदायूं में लड़की का गला रेतकर हत्या कर दी गई। साथ ही ज्वालापुर के हरिलोक कालोनी में रहने वाले पति राजीव पर उसके साले ने पाठल से हमला किया। किसी तरह राजीव ने खुद को बचाया। इस बीच साला मनोज फरार हो गया। राजीव ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने कुछ देर बाद ही मनोज को रानीपुर झाल से गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर पाठल भी बरामद कर ली गई है। राजीव इलाज के बाद बदायूं निकल गया है।