फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   99 crore rupees will be spent on development works in the District Panchayat

Haridwar News: जिला पंचायत में विकास कार्याें पर खर्च होंगे 99 करोड़

Sat, 28 Mar 2026 06:42 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Updated Sat, 28 Mar 2026 06:42 PM IST
विज्ञापन
99 crore rupees will be spent on development works in the District Panchayat
- नए वित्तीय वर्ष के लिए अनुमानित बजट पर लगाई मुहर
विज्ञापन

- पिछले साल से 12 करोड़ 81 लाख 40 हजार रुपये की हुई बढ़ोतरी
हरिद्वार। इस बार जिला पंचायत में विकास कार्याें के लिए 99 करोड़ से भी अधिक का बजट पास किया गया। नए वित्तीय वर्ष के लिए अनुमानित बजट पर मुहर लगाई गई। बैठक में जिला पंचायत सदस्यों की ओर से शिक्षा, जल संरक्षण, पर्यावरण पर जोर दिया गया।
देवपुरा के निकट स्थित जिला पंचायत सभागार में जिला पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र सिंह उर्फ चौधरी किरण सिंह की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक हुई। इसमें एक अप्रैल से शुरू होने वाले नए वित्तीय वर्ष में विकास कार्याें के लिए 99 करोड़ 51 लाख 40 हजार रुपये खर्च करने का बजट का प्रस्ताव सदन में रखा गया। इसे जिला पंचायत सदस्यों की ओर से ध्वनि मत से मंजूरी दे दी गई जबकि पिछले साल 86 करोड़ सात लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया गया था। इससे वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 12 करोड़ 81 लाख 40 हजार रुपये के अधिक बजट का प्रावधान विकास कार्यों के लिए पारित किया गया है।
विज्ञापन

इस बार सबसे ज्यादा मूल निर्माण और अनुरक्षण के कार्यों में खर्च किया जाएगा। बैठक में विकास कार्याें के लिए नवाचार करने का प्रस्ताव भी मंजूर किया गया है। इसमें जल संरक्षण के लिए तालाबों की साफ-सफाई और सौंदर्यीकरण, पौधरोपण, स्वच्छता अभियान के लिए भी बजट खर्च किया जाएगा। संपर्क मार्गों पर यात्रियों के लिए विश्रामाल्य बनाए जाने का प्रस्ताव भी पारित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र सिंह उर्फ चौधरी किरण सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करने के प्रस्ताव भी पारित किए गए। इसमें गांवों में पुस्तकालयों का निर्माण किया जाएगा ताक गांव के बच्चे पढ़कर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियां कर सकें। बैैठक का संचालन अपर मुख्य अधिकारी संजय खंडूरी ने किया। इस मौके पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित चौहान, विधायक ममता राकेश, जिला पंचायत सदस्य चौधरी राजेंद्र सिंह, जिला पंचायत सदस्य दर्शना सिंह, अरविंद राठी, अंकित कश्यप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed