फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   रन फॉर योगा में शिवम प्रथम

रन फॉर योगा में शिवम प्रथम

Fri, 03 May 2019 12:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
रन फॉर योगा में शिवम प्रथम
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन

उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर जागरुकता अभियान के तहत रन फॉर योगा का आयोजन किया गया। इसमें तीन वर्गों में छात्र, छात्राओं और शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। कुलसचिव गिरीश कुमार अवस्थी ने हरी झंडी दिखाकर रन फॉर योगा का शुभारंभ किया।

रन फॉर योगा के छात्र वर्ग में शिवम ने प्रथम, विकास ने द्वितीय और शोभित ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। छात्रा वर्ग में छाया नेगी ने प्रथम, पूजा ने द्वितीय और मीनू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, शिक्षक वर्ग में डॉ. अरविंद नारायण मिश्र ने प्रथम, डॉ. रत्नलाल ने द्वितीय और डॉ. कामाख्या कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर उत्तराखंड संस्कृत विवि के कुलसचिव गिरीश कुमार अवस्थी ने कहा कि योग भारत की प्राचीन परंपरा का एक अमूल्य उपहार है। यह दिमाग और शरीर की एकता का प्रतीक है। योग विभाग के अध्यक्ष डॉ. कामाख्या कुमार ने कहा कि यूजीसी के निर्देशन पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के 50 दिन पूर्व लोगों को जागरूक करने के लिए योग संस्थाओं ने कार्यक्रम आयोजित कराए हैं। इस अवसर पर प्रो. दिनेश चंद्र चमोला, डॉ. लक्ष्मी नारायण जोशी, डॉ. राकेश कुमार, डॉ. शैलेश तिवारी, डॉ. प्रतिभा शुक्ला, डॉ. बिंदुमति द्विवेदी, डॉ. श्वेता अवस्थी, डॉ. मनोज किशोर पंत, डॉ. रामरत्न खंडेलवाल, डॉ. अरुण, राजेंद्र नौटियाल, शोध छात्र अनूप बहुखंडी, शिवचरण नौडियाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed