फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   चैत्र नवरात्र 2019: में देवी के मंदिरों में उमड़ रही है भीड़

चैत्र नवरात्र 2019: में देवी के मंदिरों में उमड़ रही है भीड़

Fri, 12 Apr 2019 08:55 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Fri, 12 Apr 2019 08:55 AM IST
विज्ञापन
चैत्र नवरात्र 2019: में देवी के मंदिरों में उमड़ रही है भीड़
कालरात्रि देवी

वासंतिक नवरात्र का बृहस्पतिवार को छठा दिन था। देवी के कई पौराणिक और नए मंदिरों में भगवती की आराधना की गई। बृहस्पतिवार को श्रद्घालुओं ने देवी के कात्यायनी स्वरूप का पूजन किया। शुक्रवार को देवी के कालरात्रि स्वरूप की पूजा अद्र्धरात्रि तक की जाएगी।

विज्ञापन


धर्मनगरी के मंसा देवी, चंडी देवी, सुरेश्वरी देवी तथा अधिष्ठात्री मायादेवी के मंदिरों में भक्तों की भीड़ दिनभर लगी रही। मतदान का दिन होने के बावजूद श्रद्धालु देवी के दर्शन को मंदिरों में पहुंचे। देवी का कात्यायनी ही अकेला ऐसा स्वरूप है, जो पिता ऋषि कात्यायन के गोत्र से चलता आ रहा है। यह स्वरूप स्त्री की अधिष्ठात्री शक्ति का प्रतीक है। कनखल के महिषासुर मर्दनी, मां तारा, बगुला मुखी और शीतला माता के मंदिरों में भी भक्तों की काफी भीड़ गुरुवार को लगी रही। सुरेश्वरी देवी मंदिर में चल रहे शत चंडी यज्ञ में सैकड़ों नगरवासियों ने भाग लिया। भक्तों ने यज्ञ में आहुतियां प्रदान की। ऐसा ही यज्ञ चंडी देवी मंदिर में भी चल रहा है।
विज्ञापन


शुक्रवार को देवी की सप्तम कालरात्रि मनाई जाएगी। इस दिन गंगा पार के दक्षिण काली मंदिर, कनखल बगुला मुखी और तारा मंदिरों में विशेष आयोजन होंगे। भीमगोड़ा के काली मंदिर में भी सैकड़ों भक्त जाकर प्रसाद चढ़ाएंगे। कालरात्रि स्वरूप की अर्द्घरात्रि में पहले पशु बली देने की की परंपरा थी। यह परंपरा अब उत्तराखंड में समाप्त हो गई है। प्रतीकात्मक रूप से पेठे अथवा कद्दु की बली कालरात्रि की अर्द्घरात्रि को प्रदान की जाएगी। इस रात्रि में नारियल की बली भी देवी को चढ़ाई जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed