{"_id":"5ab927b14f1c1b344e8b467a","slug":"91522083761-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमालपुर कला गांव को सांसद ने लिया गोद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमालपुर कला गांव को सांसद ने लिया गोद
Updated Mon, 26 Mar 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
सांसद डा. रमेश पोखरियाल निशंक ने आदर्श सांसद गांव के रूप में गोद लिए गए जमालपुर कलां गांव के समग्र विकास का भरोसा दिलाया। जमालपुर कलां पहुंचे सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने जिलाधिकारी दीपक रावत, मुख्य विकास अधिकारी स्वाती भदौरिया और सिटी मजिस्ट्रेट मनीष सिंह को गांव के विकास का ब्लू प्रिंट तैयार करने के निर्देश दिए। कहा कि जमालपुर कलां गांव को आदर्श ग्रामों की श्रेणी में देश में अव्वल पर लाने के लिए सामूहिक प्रयास और एकजुट होकर कार्य किया जाए।
सांसद निशंक ने ग्राम प्रधान सुशील चौधरी और ग्रामीणों से कहा कि गांव को उन्नत और समृद्ध गांव बनाने के दिशा में पहला और महत्वपूर्ण योगदान गांववासियों को देना होगा। सबको जिलाधिकारी और समस्त विभागों का सहयोग कर गांव को स्वच्छता, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और दुग्ध विकास की दिशा में सरकार से मिलने वाली सहायता का लाभ लेते हुए विकास कार्य करना होगा। उन्होंने सीडीओ को पंद्रह दिन में गांव का भ्रमण करने तथा जरूरी संसाधनों की उपलब्धता के लिए योजना तैयार कर बजट की व्यवस्था करने को कहा।
ग्रामीणों ने गांव में आबादी के हिसाब से पर्याप्त जलापूर्ति तथा विद्युत आपूर्ति न होने पाने की समस्या को समाप्त करने के लिए कुछ हिस्सों विद्युत लाइन बिछाने, बड़ा ट्रांसफारमर लगाने तथा पानी की टंकी बनाने की मांग की। सांसद ने परियोजना अधिकारी को सड़कों और नालियों से जल निकास की उचित व्यवस्था करने के लिए स्वजल योजना में इस कार्य की डीपीआर तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। निशंक ने गांव में स्थापित प्राथमिक विद्यालय को आदर्श विद्यालय के रूप में स्थापित करने का लक्ष्य मुख्य शिक्षा अधिकारी को दिया। इस अवसर पर विधायक यतीश्वरानंद, ओमप्रकाश जमदग्नि, नरेश शर्मा, रविंद्र सिंह , नाथीराम समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।