{"_id":"5ccb38e8bdec2207554171da","slug":"81556822248-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार: जिमखाना ने शौर्य क्रिकेट को 61 रन से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वार: जिमखाना ने शौर्य क्रिकेट को 61 रन से हराया
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
उत्तराखंड क्रिकेट फाउंडेशन की ओर से भल्ला कॉलेज स्टेडियम में आयोजित चतुर्थ हरिद्वार सुपरलीग क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन जिमखाना क्रिकेट क्लब व वीर शौर्य क्रिकेट एकेडमी के बीच खेले गए लीग मैच में जिमखाना क्रिकेट क्लब ने वीर शौर्य क्रिकेट एकेडमी को 61 रन से हराकर जीत दर्ज की। जिमखाना क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर में 156 रन बनाए। जिमखाना की ओर से शिवांश गौतम ने 44 और शिवम खुराना ने 38 तथा अमोल बड़थ्वाल ने 33 रन बनाए। वीर शौर्य क्रिकेट एकेडमी की ओर से गेंदबाज आशीष चौधरी ने 10 ओवर में 44 रन देकर 4 और विशाल चौधरी ने 8 ओवर में 38 रन देकर 3 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी वीर शौर्य क्रिकेट एकेडमी 28.5 ओवर में 95 रन ही बना सकी। वीर शौर्य क्रिकेट एकेडमी की और से मनव्वर अली ने 35 रन का योगदान किया। जिमखाना के गेंदबाज आदर्श कपूर ने 7.5 ओवर में 15 रन देकर 4 विकेट, अमोल बड़थ्वाल ने 2 ओवर में 9 देकर 2 विकेट, अभिषेक सैनी ने 10 ओवर में 34 रन देकर 2 विकेट लिए। गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन करने वाले जिमखाना के गेंदबाज आदर्श कपूर को मैन ऑफ द मैच चुना गया।