{"_id":"5b6dc7514f1c1b9f3e8b62c7","slug":"81533921105-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों को कृमिरोधी दवाई एलबेंडाजोल खिलाकर किया शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों को कृमिरोधी दवाई एलबेंडाजोल खिलाकर किया शुभारंभ
Updated Fri, 10 Aug 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार। जिले में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का शुभारंभ जिलाधिकारी दीपक रावत ने दिल्ली पब्लिक स्कूल रानीपुर में बच्चों को कृमिरोधी दवाई एलबेंडाजोल खिलाकर किया। जनपद भर में सभी बच्चों को कृमि से मुक्ति के लिए निजी एवं सरकारी स्कूलों, मदरसों, आंगनबाड़ी केंद्रों पर एक से 19 वर्ष तक के बच्चों को एलबेंडाजोल की गोली खिलाई गई। बच्चों को कृमि मुक्त बनाने के लिए यह अभियान 17 अगस्त तक चलेगा।
शुक्रवार को दिल्ली पब्लिक स्कूल रानीपुर में राष्ट्रीय कृमि दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी दीपक रावत ने कहा कि बच्चों को स्वास्थ्य मिशन तथा अभियानों के माध्यम से टीकाकरण व दवा दी जा रही है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. एसडी शाक्य ने बताया कि जनपद में सभी बच्चों को कृमि से मुक्ति के लिए निजी एवं सरकारी स्कूलों, मदरसों, आंगनबाडी केंद्रों पर 19 वर्ष तक के बच्चों को एलबेंडाजोल की गोली खिलाई गई। शेष छूटे बच्चों के लिए अभियान 17 अगस्त तक चलेगा। उन्होंने सबसे बच्चों को बच्चों को दवा खिलाने के लिए आह्वान किया। डीपीएस के प्रधानाचार्य केसी पांडेय ने कहा कि अभिभावकों को अपने बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होकर उनकी देखरेख करनी चाहिए। इस मौके पर मुख्य शिक्षा अधिकारी आरडी शर्मा, एसीएमओ डा. अशोक कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक ब्रह्मपाल सिंह सैनी, प्रधानाचार्य केसी पांडेय भी मौजूद रहे।