{"_id":"5b3bb96e4f1c1b92468b4712","slug":"81530640750-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी हरिद्वार रोड पर कछ़आ गति से चल रहा पुल का निर्माण कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी हरिद्वार रोड पर कछ़आ गति से चल रहा पुल का निर्माण कार्य
Updated Tue, 03 Jul 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
श्यामपुर। क्षेत्र के पांच गांवों को जोड़ने वाली पुरानी हरिद्वार रोड पर गाजीवाली गांव के समीप बरसाती नाले पर पुल का काम कछुआ चाल से चल रहा है। इससे ग्रामीणों में ठेकेदार के खिलाफ रोष है।
ग्रामीणों का कहना है कि फरवरी में विधायक स्वामी यतीश्वरानंद ने नारियल तोड़कर पुल का शिलान्यास कर ठेकेदार को जल्दी पुल निर्माण कार्य करने के आदेश भी दिए थे। अब चार महीने होने बाद ही पुल के निर्माण में कोई तेज गति नहीं आई है। पुल का निर्माण कार्य कछुआ चाल चलाकर खाली मिट्टी खुदाई की गई है। इससे वहां पर गहरा गड्ढा बन गया है । अब ग्रामीणों को बरसात के समय में आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ेगा। गाजीवाली गांव के ग्राम प्रधान महेश कुमार उप प्रधान गंगाधर ग्रामीण राहुल शर्मा, राजू जोशी, सतपाल और प्रमोद पाल एका कहना है अनिल चौहान, बबलू पाल और ओम प्रकाश का कहना है कि काफी लंबे समय से पुरानी हरिद्वारी सड़क पर कांगडी, गाजीवाली, श्यामपुर, सजनपुर पीली, बहारपीली तक गांव को जोड़ने वाले गाजीवाली गांव के पास मुंढाल स्रोत पर पुल बनाने की मांग चल रही थी। जिसमे विधायक स्वामी यतीश्वरानंद द्वारा लोक निर्माण विभाग से पुल स्वीकृत कराकर फरवरी में इसका शिलान्यास किया गया था, लेकिन ठेकेदार धीमी गति से निर्माण कार्य कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात होने पर पुल के लिए खोदे गए गड्ढे में पानी भर जाएगा और वहां से निकलने वाले ग्रामीण और बच्चो को भारी कठिनाई का सामना करना पडे़गा। विधायक स्वामी यतीश्वरानद ने कहा कि पुल का काम तेज गति से पूरा कराने के लिए लोक निर्माण विभाग के अफसरों से वे बात करेंगे।