{"_id":"5af48c1b4f1c1b6d098b8f14","slug":"81525976091-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो कार भिड़ी, आठ साल की मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो कार भिड़ी, आठ साल की मासूम की मौत
Updated Thu, 10 May 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
धनौरी।
भगवानपुर-बहादराबाद बाईपास मार्ग पर धनौरी के पास दो कारों की आमने-सामने की भिड़ंत में आठ साल की मासूम की मौत और दो लोग घायल हो गए। दुर्घटना बृहस्पतिवार शाम करीब पौने आठ बजे हुई।
जानकारी के अनुसार बहादराबाद क्षेत्र के गांव बहादरपुर सैनी निवासी संदीप पुत्र सीताराम अपने परिवार और परिचित के साथ शाकुंभरी देवी मंदिर में दर्शन के लिए गए थे। शाम को वे कार से लौट रहे थे। इसी दौरान धनौरी क्षेत्र में पहुंचते ही उनके आगे चल रहा एक ऑटो रिक्शा अचानक खराब होकर रुक गया। ऑटो रिक्शा को बचाने के प्रयास में कार का संतुलन बिगड़ गया और सामने से आ रही दूसरी कार से भिड़ गई। दुर्घटना में संदीप सैनी की आठ साल की बेटी परी की मौके पर मौत हो गई जबकि उनका परिचित रामेश्वर घायल हो गया। दूसरे कार में सवार सोनू सैन निवासी सुल्तानपुर को हल्की चोट आई। इधर, दुर्घटना के बाद जाम की स्थिति पैदा हो गई। राहगीरों ने कार में सवार परिवार को बाहर निकाला। चौकी प्रभारी रणजीत सिंह तोमर ने बताया कि मासूम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दोनों कारों को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन