{"_id":"5a7c9a314f1c1ba32a8b66de","slug":"81518115377-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुगर मिल पर दी तालाबंदी की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुगर मिल पर दी तालाबंदी की चेतावनी
Updated Fri, 09 Feb 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लक्सर। गन्ना विकास समिति में आयोजित किसानों की महापंचायत में वक्ताओं ने लक्सर शुगर मिल पर गन्ना खरीद और भुगतान में मनमानी करने का आरोप लगाते हुए पहले हंगामा किया फिर धरने पर बैठ गए। गुस्साए किसानों ने चेतावनी दी यदि मिल प्रबंधन और अधिकारियों ने अपने रवैये में सुधार नहीं किया तो वह मिल के गेट पर तालाबंदी कर धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।
लक्सर शुगर मिल और क्षेत्रीय किसानों के बीच चली आ रही तनातनी बढ़ती जा रही है। बृहस्पतिवार को गन्ना विकास समिति लक्सर में तहसील क्षेत्र के किसानों की महापंचायत हुई। इसमें वक्ताओं ने आरोप लगाया कि लक्सर मिल का पेराई सत्र शुरू किए कई दिन हो चुके हैं लेकिन, अभी तक मिल बोरू गन्ने को नहीं खरीद रही है। जिसकी वजह से किसान अपने खेत खाली नहीं कर पा रहे हैं। उनका कहना था कि दो दिन पहले भी अकोढ़ा कला निवासी और किसान नेता जयपाल सिंह के साथ इसी गन्ने को बेचने के लिए गन्ना अधिकारियों के साथ विवाद हो गया था। आरोप लगाया कि मिल बाहरी गन्ने की खरीद को तरजीह दे रही है। स्थानीय किसानों को उनके मुताबिक गन्ना का इंडेंट भी जारी नहीं किया जा रहा है। कई गन्ना प्रजातियों को मिल रिजेक्ट बताकर दाम में कटौती कर रही है। इससे किसान परेशान हैं। उन्होंने मिल के गन्ना तौल केंद्र पर घटतौली का आरोप भी लगाया। चेतावनी दी यदि दो दिन के भीतर मिल ने अपनी व्यवस्था में सुधार नहीं किया तो क्षेत्र के गन्ना किसान मिल के खिलाफ धरना-प्रदर्शन करेंगे। धरना प्रदर्शन करने वालों में पूर्व एडीजीसी राम सिंह राणा, प्रदीप चौधरी, आजाद सिंह, चंद्रपाल सिंह, सुशील कुमार, जगमेर सिंह, बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष स्वतंत्र कुमार, पवन सैनी, जितेंद्र चौधरी, कालूराम चौधरी, अक्षय चौधरी, मदन पाल सिंह, मांगेराम, कटार सिंह, सलीम अहमद, पप्पन कुमार, तैमूर अली, बिट्टू चौधरी, मुकेश कुमार, कुशलपाल सिंह, देवेंद्र चौधरी, राजकुमार, अनिल कुमार, अरुण प्रधान, रणवीर सिंह, वीर सिंह सैनी, जयपाल सिंह, चरण सिंह, पंकज राणा, विकास पवार आदि मौजूद रहे।