{"_id":"67a4fc7a77a10d8b7e0fa867","slug":"800-quintals-of-sugarcane-burnt-in-fire-in-the-field-of-former-minister-of-state-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-128636-2025-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: पूर्व राज्यमंत्री के खेत में आग से 800 कुंतल गन्ना जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: पूर्व राज्यमंत्री के खेत में आग से 800 कुंतल गन्ना जला
विज्ञापन
बहादराबाद। पूर्व दर्जाधारी राज्यमंत्री भाजपा नेता सुशील चौहान के कमालपुर सैनी गांव स्थित गन्ने के खेत में आग लग गई। आग से करीब 800 कुंतल गन्ना जल गया। ग्रामीणों की मदद से मशक्कत कर आग पर काबू पाया गया। तब तक गन्ना जलकर राख हो गया।
घटना बृहस्पतिवार की दोपहर की है। जब अचानक पूर्व दर्जाधारी सुशील चौहान के गन्ने के खेत में अचानक आग लग गई। आग की लपटें देखकर ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई। आनन-फानन में आसपास के खेतों में काम कर रहे लोगों ने सुशील चौहान को जानकारी देते हुए आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए गए। घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। सुशील चौहान ने बताया कि जब वह अपने खेत पर पहुंचे तो तब तक आग की लपटे गन्ने के पूरे खेत को अपनी चपेट में ले चुकी थी।
आस पास के किसानों की मदद से बामुश्किल आग पर काबू पाया गया। खेत 18 बीघा में है। आग से 16 बीघा गन्ना जलकर राख हो गया। इससे उन्हें लाखों का रुपये का नुकसान हुआ है। 800 कुंतल गन्ना पूरी तरह जलकर खाक हो गया है। पास वाले खेत में भी आग लगने से काफी नुकसान हुआ है। आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
मारपीट करने पर चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज
बहादराबाद। गाड़ी रोककर युवक से मारपीट करने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अनूत राठौर निवासी मीरपुर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बृहस्पतिवार रात वह शांतरशाह से अपने दोस्त की कार में मीरपुर जा रहा था। रस्ते में नीरज, तेलूराम, राधे, विपिन पटेल निवासी दौलतपुर ने गाली गलौज कर मारपीट की। जाते समय जान से मारने की धमकी दी। एसओ नरेश राठौड़ ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।