फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   74 PRD jawans deployed in Harki Paidi area

हुड़दंग रोकने को हरकी पैड़ी क्षेत्र में तैनात किए 74 पीआरडी जवान

Sun, 11 Jul 2021 11:52 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
74 PRD jawans deployed in Harki Paidi area
हरिद्वार। हरकी पैड़ी क्षेत्र में हुड़दंग रोकने के लिए जिलाधिकारी के निर्देश पर 74 अतिरिक्त पीआरडी जवानों को तैनात कर दिया गया है। ये जवान एसओपी (मानक संचालन प्रक्रिया) का पालन कराने के साथ ही यात्रियों को कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए जागरूक भी करेंगे।
विज्ञापन

हरकी पैड़ी क्षेत्र में कई ऐसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिनकी वजह से इस क्षेत्र की मर्यादाएं तार-तार हो रही हैं। इससे प्रशासन की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे हैं। इसको देखते हुए जिलाधिकारी सी रवि शंकर ने हरकी पैड़ी क्षेत्र में अतिरिक्त जवानों के रूप में 74 पीआरडी जवानों को तैनात करने का आदेश दिया। रविवार को जिलाधिकारी के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी केके मिश्रा ने पीआरडी जवानों को हरकी पैड़ी क्षेत्र में तैनात करने से पहले उसको सीसीआर में ब्रीफ किया। उन्होंने पीआरडी जवानों को निर्देश दिए कि वे हरकी पैड़ी क्षेत्र में आने वाले सभी श्रद्धालुओं से विनम्रतापूर्वक कोरोना संक्रमण को लेकर जारी की गई एसओपी का पालन कराएंगे। उनके साथ शालीनता के साथ बात और मित्रतापूर्ण व्यवहार करेंगे। अगर इसके बाद भी कोई नहीं मानेगा तो पुलिस को सूचना देकर उन पर कार्रवाई भी कराएंगे। एडीएम ने बताया कि पीआरडी के जवान हरकी पैड़ी क्षेत्र, मालवीय घाट और सुभाषघाट समेत मंदिरों में तैनात रहेंगे। इसके बाद एडीएम ने हरकी पैड़ी क्षेत्र में जाकर पीआरडी जवानों को तैनात किया। इस मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट जगदीश लाल और जिला युवा कल्याण अधिकारी वरद जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed