फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   होटल से गैंग का नेटवर्क चला रहे जीवा के गुर्गें

होटल से गैंग का नेटवर्क चला रहे जीवा के गुर्गें

Sun, 05 May 2019 11:07 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2019 11:07 PM IST
विज्ञापन
होटल से गैंग का नेटवर्क चला रहे जीवा के गुर्गें
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन

वेस्ट यूपी के कुख्यात संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा की जड़ें अब फिर से हरिद्वार में गहरी होती जा रही हैं। जीवा के गैंग से जुड़े हरिद्वार से ताल्लुक रखने वाले नए चेहरे अब उत्तराखंड में गैंग की रीढ़ बन रहे हैं। चर्चा ये है कि हरिद्वार के एक चर्चित होटल को गैंग के कंट्रोल रूम के तौर पर प्रयोग में लाया जा रहा है। कंट्रोल रूम में पहुंचने पर धन्नासेठों की हाजिरी मोबाइल फोन पर वीडियो कॉल के जरिये जीवा के सामने लगवाई जाती है। खास बात यह है कि इस मामले में पुलिस की नींद नहीं टूट रही है।
नब्बे के दशक से जीवा का खौफ हरिद्वार में रहा है। पड़ोसी जिले मुजफ्फरनगर से ताल्लुक रखने वाले जीवा ने जब से पूर्वी उत्तर प्रदेश के माफिया सरगना मुख्तार अंसारी गैंग का हाथ थामा तब से उसका दखल हरिद्वार में कुछ हद तक कम हुआ लेकिन उसकी धमक बरकरार रही। हरिद्वार दिल्ली हाईवे से सटी बेशकीमती भूमि पर उसकी गिद्घ दृष्टि गढ़ी रही। यही वजह रही कि उस भूमि पर स्वामित्व का दावा कर रहे प्रॉपर्टी डीलर सुभाष सैनी पर घर में घुसकर कातिलाना हमला भी जीवा के इशारे पर हुआ था, पर वह बच निकला था।
विज्ञापन

जीवा के इशारे पर हुए दूसरे हमले में सैनी की बजाय कंबल व्यवसायी अमित दीक्षित उर्फ गोल्डी की जान बेवजह ही चली गई थी। वर्ष 2017 से जीवा ने एक बार फिर से हरिद्वार में अपनी जमीन पहले की ही तरह मजबूत करने की शुरुआत कर दी थी। उसका नतीजा ही है कि जीवा के गुर्गे अब ललतारौपुल के पास एक होटल से गैंग का कंट्रोल रूम बेरोकटोक चला रहे हैं। वे जीवा के नाम से शहर के कई प्रॉपर्टी डीलर, होटल व्यवसायी से लेकर धनाढ्य चेहरों को अपने दरबार में बुलाते हैं और फिर मोबाइल फोन एप्लीकेशन व्हाटसएप के जरिए जीवा से वीडियो कॉल पर आमना सामना कराया जाता है। फिर रंगदारी से लेकर विवादित भूमि से जुड़े मसले सुलझाकर वारे न्यारे किए जा रहे हैं। शहर के बीचों बीच बने चर्चित होटल से चल रहे इस नेटवर्क की भनक स्थानीय पुलिस को बिलकुल नहीं है, ये अपने आप में हैरान कर देने वाली बात ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी जन्मेजय प्रभाकर खंडूड़ी ने बताया कि इस बारे में जो भी जानकारी सामने आएगी उसके आधार पर प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। किसी को भी माहौल खराब नहीं करने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed