फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   किसानों ने दी पेप्सी के उत्पादों का बहिष्कार की चेतावनी

किसानों ने दी पेप्सी के उत्पादों का बहिष्कार की चेतावनी

Fri, 03 May 2019 12:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
किसानों ने दी पेप्सी के उत्पादों का बहिष्कार की चेतावनी
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन

गुजरात में किसानों पर मुकदमा करने के विरोध में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने बृहस्पतिवार को देवपुरा चौक पर पेय पदार्थ कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन कर कंपनी का पुतला फूंका। सभी ने किसानों से कंपनी के उत्पादों का बहिष्कार करने की अपील की।

भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के बैनर तले बृहस्पतिवार को सैकड़ों किसान देवपुरा चौक पर एकत्रित हुए। सभी ने पेय पदार्थ कंपनी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और कंपनी का पुतला दहन किया। यूनियन के जिलाध्यक्ष विजय कुमार शास्त्री ने कहा कि गुजरात के किसानों ने जो आलू का उत्पादन किया है इसका पेटेंट कंपनी के पास है, जिस कारण छह किसानों पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। उन्होंने कहा कि किसानों को कभी कोई भी फसल उगाने का अधिकार है। उस पर कोई रोक नहीं है और यदि जल्द ही किसानों से मुकदमा वापस नहीं लिया गया कि किसान पेय पदार्थ कंपनी के सभी प्रकार के उत्पादों का विरोध करेंगे और बाजार में कंपनी के उत्पादों को बेचने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि 16 से 18 जून तक हरिद्वार में होने वाले चिंतन शिविर में कंपनी के खिलाफ रणनीति बनाकर विरोध किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में प्रदेश प्रभारी महंत शिवपुरी महाराज, स्वामी महंत कौशलपुरी, विजय कुमार शास्त्री, ओमप्रकाश, अभिषेक शर्मा, पुष्पेंद्र कश्यप, अर्जुन सैनी, आशीष कुमार, विनीत कुमार, सतपाल सिंह, परमेश्वर गिरी, घनश्याम दास, चंद्र प्रकाश, उमेश कुमार, राकेश बर्मन, बिट्टू कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed