फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   स्टेर ओपन लॉन टेनिस में देहरादून के खिलाड़ियों ने जीती सभी प्रतियोगिता

स्टेर ओपन लॉन टेनिस में देहरादून के खिलाड़ियों ने जीती सभी प्रतियोगिता

Sun, 24 Jun 2018 11:44 PM IST
Updated Sun, 24 Jun 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
स्टेर ओपन लॉन टेनिस में देहरादून के खिलाड़ियों ने जीती सभी प्रतियोगिता
हरिद्वार। पीएसी की 40 वीं वाहिनी में आयोजित उत्तराखंड स्टेट ओपन लॉन टेनिस प्रतियोगिता में अंडर-12 में देहरादून के वरचश थपलियाल, अंडर-14 में देवांश वर्मा, अंडर-16 में निशीता थापा, अंडर-16 में बालक वर्ग में प्रणव मित्तल ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को हराकर चैंपियनशिप जीती। सभी इवेंट में देहरादून के खिलाड़ी विजेता रहे।
विज्ञापन

रविवार को 40वीं वाहिनी के लॉंन टेनिस क्लब में आयोजित तीन दिवसीय प्रथम उत्तराखंड स्टेट ओपन लॉन टेनिस प्रतियोगिता-2018 के तीसरे दिन सभी ग्रुप के फाइनल मुकाबले खेले गए। जिसमें विजेता व उपविजेता क्रमश: अंडर-16 (बालिका वर्ग एकल) में संस्कार इंटरनेशनल स्कूल देहरादून की निशीता थापा (विजेता) ने कान्वेंट ऑफ जीजस एंड मैरी स्कूल देहरादून की सिरजन कोहली (उपविजेता) को 6-3, 1-6, 10-07 के सीधे सेटों से हराकर फाइनल अपने नाम किया। अंडर-12 (बालक वर्ग एकल) में सेंट जोसेफ एकेडमी देहरादून के वरचश थपलियाल (विजेता) ने डीपीएस हरिद्वार के अर्णव यादव (उपविजेता) को 6-1, 6-4 से हराकर फाइनल अपने नाम किया। अंडर-14 (बालक वर्ग एकल ) में सेंट जोसेफ एकेडमी देहरादून के देवांश वर्मा (विजेता) ने केंद्रीय विद्यालय हरिद्वार के देवांश छिल्लर (उपविजेता) को 6-2, 6-3 से हराकर फाइनल अपने नाम किया। अंडर-16 (बालक वर्ग एकल) में सेंट जोसेफ एकेडमी देहरादून के प्रणय मित्तल (विजेता) ने सेंट जोसेफ एकेडमी देहरादून के देवांश वर्मा (उपविजेता) को सीधे सेटो में 6-3, 6-4 से हराकर फाइनल अपने नाम किया। मुख्य अतिथि सीडओ स्वाति भदौरिया एवं एचआरडीए के उपाध्यक्ष नितिन भदौरिया सभी विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर आयोजन सचिव एवं पीएसी के सेनानायक रोशन लाल शर्मा, आईआरबी द्वितीय के उपसेनानायक सुरजीत सिह पंवार, सहायक सेनानायक उत्तम सिंह नेगी, शिविरपाल नरेंद्र सिंह भंडारी, आदेश कुमार आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed