फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   राष्ट्रवाद और समन्वय का संदेश दे रहा भारत माता मंदिर: कौशिक

राष्ट्रवाद और समन्वय का संदेश दे रहा भारत माता मंदिर: कौशिक

Tue, 15 May 2018 11:48 PM IST
Updated Tue, 15 May 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
राष्ट्रवाद और समन्वय का संदेश दे रहा भारत माता मंदिर: कौशिक

विज्ञापन
हरिद्वार।
भारत माता मंदिर राष्ट्रवाद और समन्वय का संदेश देता है। तीर्थनगरी हरिद्वार में भारत माता मंदिर की स्थापना कर स्वामी सत्यमित्रानन्द गिरि महाराज ने राष्ट्र को एकता के सूत्र में बांधने का कार्य किया है। यह उद्गार शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने मंगलवार को भारतमाता मंदिर के 35 वें वार्षिकोत्सव के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते ये उद्गार व्यक्त किए।
उन्होंने कहा कि स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि समन्वयवाद के प्रणेता हैं। जब देश में अलगाववाद व अराजकता का वातावरण व्याप्त था तो उस वातावरण को समाप्त करने, जन-जन तक भारतीय संस्कृति-संस्कारों का प्रवाह करने और हिंदू संस्कृति की पताका को समूचे विश्व में फहराने के लिए भारतमाता मंदिर की स्थापना उनके की ओर से की गई। यह मंदिर समूचे विश्व को सामाजिक समरसता और समन्वय का संदेश देता है।
विज्ञापन

भारत माता मंदिर के संस्थापक निवृत्त शंकराचार्य स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि महाराज ने कहा कि भारत माता मंदिर भारतीय संस्कृति व धर्म प्रचार के साथ राष्ट्रवाद को सदैव समर्पित रहा है। उन्होंने कहा कि उन्हें गर्व है कि राष्ट्रवाद की जिस अलख को 35 वर्ष पूर्व भारत माता मंदिर के माध्यम से उन्होंने प्रज्ज्वलित किया था आज उसी ऊर्जा से सराबोर हमारा देश विश्व शक्ति के रूप में स्थापित हो रहा है। निवर्तमान मेयर मनोज गर्ग ने कहा कि भारत माता मंदिर धर्म स्थल होने के साथ-साथ देशवासियों के लिए राष्ट्रवाद का प्रेरणास्रोत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत माता मंदिर समन्वय सेवा ट्रस्ट के प्रबंध न्यासी आईडी शर्मा शास्त्री ने कहा कि भारत माता मंदिर देशवासियों को धर्म, संस्कृति व संस्कारों का संदेश देने के साथ-साथ राष्ट्रीयता का भाव जागृत करने का कार्य कर रहा है। स्वामी ललितानन्द महाराज ने कहा कि भारत माता मंदिर समूची दुनिया में अपनी अलग पहचान रखता है। इस दौरान स्वामी हरिचेतनानंद, स्वामी देवानंद सरस्वती, महंत दुर्गादास, बाबा हठयोगी समेत बड़ी संख्या में संत मौजूद रहे। इस मौके पर कार्यक्रम में ट्रस्टी सुरेश केडिया, नरेश शर्मा, अनिरुद्ध भाटी, विनित जौली, आईडी त्रिवेद्वी, उदयनारायण तिवारी, नवीन शर्मा, विकास तिवारी, अनिल मिश्रा, शिवदास दुबे, हरीश शर्मा, विदित शर्मा, संदीप गोस्वामी, अनुपम त्यागी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed