फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   बिजली का बिल ठीक करने के नाम पर 20 हजार ठगे

बिजली का बिल ठीक करने के नाम पर 20 हजार ठगे

Tue, 15 May 2018 11:48 PM IST
Updated Tue, 15 May 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
बिजली का बिल ठीक करने के नाम पर 20  हजार ठगे

विज्ञापन
बहादराबाद ।
बिजली का बिल ठीक कराने को एक उपभोक्ता से हजारों रुपये की ठगी का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित ने बहादराबाद थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की अपील की है।

गांव दिनारपुर निवासी प्रदीप कुमार शर्मा ने बहादराबाद थाने में तहरीर दी कि बिजली मीटर बंद होने के बावजूद उसका बिजली का बिल 1,24000 आया। जिसकी शिकायत पूर्व में भी उसने ऊर्जा निगम में की थी। 24 मार्च को बिल को ठीक कराने के लिए उप खंड कार्यालय बहादराबाद पहुंचा जहां उप खंड अधिकारी ने मामले की जांच करने की बात कही। जब वह कार्यालय से बाहर निकल रहा था तो बाहर एक व्यक्ति मिला जिसने बिल को 50 हजार रुपये में ठीक कराने की बात कही साथ ही उसने 20 हजार रुपये देने को कहा बाकी जब रसीद मिल जाएगी तब दे देना। उसके झांसे में आकर उसने बीस हजार थमा दिए। कुछ दिन बाद उपभोक्ता ने उससे बिल की रसीद देने को कहा लेकिन वह टाल मटोल करता रहा। 13 मार्च को प्रदीप कुमार ने उससे पैसे वापस लेने को कहा तो उसने इनकार कर दिया। पैसे वापस मांगने पर उसने जान से मारने की धमकी दी। जिसकी शिकायत लेकर वह उपखंड कार्यालय बहादराबाद पहुँंचा। वहां पर मौजूद सहायक अभियंता ने बताया कि ऐसा कोई कर्मचारी उनके यहां नहीं है। जिस पर पीड़ित प्रदीप कुमार ने थाने में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed