फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   आंबेडकर के संविधान की बदौलत भारत सशक्त देश

आंबेडकर के संविधान की बदौलत भारत सशक्त देश

Sun, 15 Apr 2018 11:37 PM IST
Updated Sun, 15 Apr 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
आंबेडकर के संविधान की बदौलत भारत सशक्त देश
हरिद्वार। शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने का कि भारत रत्न भीमराव आंबेडकर की ओर से लिखे गए संविधान के बल पर ही भारत दुनिया में सबसे सशक्त देश के रूप में जाना जाता है। उन्होंने देश की युवा पीढ़ी से डा. आंबेडकर के शिक्षित और संगठित बनने के आदर्शों को जीवंत करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

मदन कौशिक रविवार की शाम ज्वालापुर स्थित एक विवाह मंडप में भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज की ओर से डा. भीमराव आंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर मेधावी छात्र- छात्राओं को सम्मानित भी किया गया। शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि भारत का संविधान दुनिया में सबसे अग्रणी है। जिसमें हर व्यक्ति को सम्मान के साथ जीने का अधिकार दिया गया है। ज्वालापुर के विधायक सुरेश राठौर ने भी डा. भीमराव आंबेडकर की शिक्षाओं के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि डा. आंबेडकर का जीवन प्रेरणादायी है। रानीपुर के विधायक आदेश चौहान ने कहा कि बाबा साहेब के बताए रास्ते पर चलकर ही देश का समग्र विकास किया जा सकता है। लक्सर नगर पंचायत के अध्यक्ष राम सिंह वाल्मीकि ने कहा कि दलित समाज आज भी अनेक सामाजिक कुरीतियों से जकड़ा हुआ है। हम सभी को यह संकल्प लेना होगा कि सामाजिक कुरीतियों को त्यागकर नई पीढ़ी को शिक्षित बनाएंगे तभी समाज विकास कर सकता है। कार्यक्रम को भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज के सर्वोच्च निदेशक स्वामी चंद्रपाल, मुख्य संचालक नरेश धींगान, राष्ट्रीय महामंत्री चरण सिंह बबरीक, प्रदेश प्रभारी हंसराज कटारिया, मोहन काला, संदीप चिनालिया, सुरेंद्र मंगोलिया, विकेश, प्रिंस लोहट, शेखर बहोत, आकाश चंचल, प्रभात लोहट, हर्ष राही, तेजपाल, शिवा चंचल, साहिल राही, रोहित सूद, अनिलटांक, मनीष चंचल, मांगेराम, राजेंद्र श्रमिक, अमन, अमूल्य आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन

--------------------
ज्वालापुर इंटर कालेज में भी मनाई जयंती
हरिद्वार। ज्वालापुर इंटर कालेज के पूर्व प्रधानाचार्य फूल सिंह ने छात्रों से आह्वान किया कि वे डा. भीमराव आंबेडकर के जीवन आदर्शों का अनुसरण करें। उन्होंने कहा कि डा. आंबेडकर का कहना था कि शिक्षा के बिना कोई भी समाज विकास नहीं कर सकता। युवा पीढ़ी को उनके इस सिद्धांत पर अमल करना चाहिए। प्रधानाचार्य रोहिताश कुंवर चौहान ने कहा कि डा. भीमराव आंबेडकर का समग्र जीवन जनसेवा और राष्ट्रसेवा को समर्पित रहा। उपप्रधानाचार्य राम सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान विद्यालय के सभी अध्यापक और छात्र छात्राओं ने डॉ आंबेडकर को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed