{"_id":"5a905c014f1c1bb5568b5884","slug":"61519410177-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उतरी हरिद्वार में साल भर में अस्पताल और डिग्री कॉलेज निर्माण का काम शुरू: मदन कौशिक ..","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उतरी हरिद्वार में साल भर में अस्पताल और डिग्री कॉलेज निर्माण का काम शुरू: मदन कौशिक ..
Updated Fri, 23 Feb 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार।
भाजपा ने होली मिलन समारोह में शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि उत्तरी हरिद्वार में अस्पताल और डिग्री कॉलेज बनवाने का काम एक साल में शुरू हो जाएगा। समारोह में भारी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे और मंत्री के साथ फूलों की होली खेली।
भाजपा सप्तऋषि मंडल की ओर से होली मिलन समारोह भूपतवाला में निष्काम सेवा ट्रस्ट के प्रांगण में किया गया। इस मौके पर शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि कांग्रेस के लोग भाजपा पर अंगुली उठा रहे हैं, लेकिन इन्हें कोई मौका नहीं दिया जाएगा। कांग्रेस पिछले पांच साल में उत्तरी हरिद्वार के एक अस्पताल तक नहीं बनवा सकी, लेकिन अब भाजपा की सरकार अगली होली से पहले अस्पताल की नींव रख देगी और एक डिग्री कॉलेज निर्माण का काम शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि उत्तरी हरिद्वार में सीवर की समस्या को एक साल में खत्म कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि लड़की पैदा होने पर सरकार पांच हजार की एफडी करेगी, जिसमें लगातार तीन बार की वृद्घि करते हुए शादी तक 51 हजार रुपये की हो जाएगी।
मेयर मनोज गर्ग ने कहा कि कांग्रेस के पास कोई उपलब्धि नहीं है। अब विकास कार्यों में भी बाधा डालने का काम कर रहे हैं। कार्यक्रम संयोजक नरेश शर्मा ने कहा कि होली सामाजिक सद्भाव का प्रतीक है कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सप्तऋषि मंडल अध्यक्ष अनिरुद्ध भाटी ने समारोह में आए सभी लोगों का स्वागत किया। संचालन अन्नू कक्कड़ व मंडल महामंत्री दीपकनाथ गोस्वामी, विनित जौली ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर अनिल मिश्रा, कन्हैया खेवड़िया, लखनलाल चौहान, डॉ. प्रेमप्रकाश सतलेवाल, दीपक गोस्वामी, किरण बिष्ट, गुड्डी बदौरिया, भारती बिष्ट, परवीन शर्मा, पुष्पा अनुरागी, यशपाल, डॉ. हर्षवर्धन, देव महेश्वरी, गुलशन भसीन, ललित पुरी, संजय वर्मा, विदित शर्मा, दीपांशु विद्यार्थी, सूर्यकांत शर्मा, संदीप गोस्वामी आदि मौजूद थे।