फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   57 Dalit Bar Association advocates resignation

बार संघ से 57 दलित अधिवक्ताओं का इस्तीफा

Fri, 22 Jul 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला हरिद्वार Updated Fri, 22 Jul 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन

हरिद्वार। जिला बार संघ पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए दलित समाज से जुड़े अधिवक्ताओं ने सामूहिक इस्तीफा देकर खलबली पैदा कर दी है। आरोप है कि एक दलित अधिवक्ता की माता का निधन होने पर बार संघ ने शोकसभा का आयोजन नहीं किया।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार अधिवक्ता वेदपाल सिंह की माता का स्वर्गवास नौ जुलाई हो गया था। बताया जाता है कि जब किसी अधिवक्ता को कोई शोक होता है तो सभी अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरक्त रहते हैं और बार संघ की ओर से शोक सभा का भी आयोजन होता है। दलित समाज से ताल्लुक रखने वाले अधिवक्ता की मां का निधन होने पर बार संघ ने न्यायिक कार्य से विरक्त रहने का निर्णय ही नहीं लिया। न ही कोई शोकसभा का आयोजन किया। बृहस्पतिवार को दलित समाज से जुड़े अधिवक्ताओं ने बार संघ के अध्यक्ष कुलदीप सिंह को सामूहिक इस्तीफा सौंप दिया। दलित अधिवक्ताओं ने कहा है कि अध्यक्ष हमें शोकसभा आयोजित नहीं करने का जवाब दें। ऐसा प्रतीत होता है कि, आप हमें बार का सदस्य ही नहीं मानते हैं और आपके प्रति गहरा रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

सामूहिक इस्तीफा देने वाले अधिवक्ताओं की संख्या लगभग 57 है। इधर, अध्यक्ष कुलदीप सिंह से जब इस बारे में पूछा गया कि तब वे बोले कि मैं और सचिव खुद अधिवक्ता के शोक में शामिल होने पहुंचे थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को शोकसभा आयोजित होनी थी पर मैं निजी कार्य से शहर से बाहर चला गया था। ऐसे में यह निर्णय कार्यकारिणी को लेना था। पर ऐसा नहीं हुआ। पूरा मामला अब मेरे संज्ञान में आया है। जल्द महासभा का आयोजन कर मामले को लेकर चर्चा की जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed