फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   भाजपा के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, पुतला फूंका

भाजपा के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, पुतला फूंका

Tue, 08 May 2018 11:57 PM IST
Updated Tue, 08 May 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
भाजपा के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, पुतला फूंका

विज्ञापन
हरिद्वार।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में भाजपा विधायकों पर गुंडागर्दी का आरोप लगाते हुए मंगलवार को भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला दहन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि विधायकों की करतूतों को लेकर और विकास कार्य न होने के मुद्दों को लेकर जनता के बीच में जाएंगे।
मंगलवार को कांग्रेसी नेता चंद्राचार्य चौक पर एकत्रित हुए और भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन किया। महानगर संयोजक संजय अग्रवाल ने कहा कि जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है उसके विधायक और कार्यकर्ता प्रदेश की जनता के साथ मारपीट और महिलाओं के साथ बदसलूकी करना आम बात हो गई है। पिछले दिनों झबरेड़ा के विधायक देशराज कर्णवाल ने मारपीट की। हाल ही में रुद्रपुर के विधायक राजकुमार ठुकराल ने सभी हदें पार करके एनएच के कर्मियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। यही हाल चलता रहा कि तो विधानसभा का घेराव करके इनहें सबक सिखाया जाएगा। इन घटनाओं पर मुख्यमंत्री भी मौन है।
विज्ञापन

युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव राम विशाल देव ने कहा कि मुख्यमंत्री को शीघ्र इन विधायकों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। ब्लॉक अध्यक्ष यशवंत सैनी और तरुण नैयर ने कहा कि जनता इनकी गुंडागर्दी से परेशान है। जिला पंचायत के उपाध्यक्ष राव आफाक अली ने कहा कि भाजपा के क्रियाकलापों को कांग्रेस घर-घर पहुंचाएगी। इस मौके पर प्रदीप चौधरी, पूर्व विधायक रामयश सिंह, मनोज जैन, विमला पांडे, अरशद ख्वाजा, एमडी शर्मा, बलवंत चौहान, मकबूल कुरैशी, हाजी नईम कुरैशी, अशोक उपाध्याय, कैलाश प्रधान, वीएस तेजियान, जेपी पांडे, प्रदीप अग्रवाल, सुरेंद्र विश्वास, अनिल भास्कर, अरविंद चंचल, शुभम मंडोला, उदयवीर चौहान, नितिन तेश्वर, विपिन पेवल, शुभम अग्रवाल, हिमांशु बहुगुणा, तहसीन पार्षद, शाहनवाज सिद्दकी, नीलम धीमान, तेजपाल सिंह, अशरफ अब्बासी, पूनम भगत, मनोज जाटव, त्रिपाल शर्मा, चमन लाल मौर्य, श्याम सिंह, वसीम सलमानी, तनवीर, दिलशाद, श्याम सिंह आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed