{"_id":"5aabfc704f1c1b91778b5caa","slug":"51521220720-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव का मुख्य मार्ग बदहाल होने से बढ़ी ग्रामीणों की परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव का मुख्य मार्ग बदहाल होने से बढ़ी ग्रामीणों की परेशानी
Updated Fri, 16 Mar 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
धनौरी।
मुख्य मार्ग बदहाल होने से करीब बारह हजार की आबादी को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बहादराबाद ब्लॉक का गांव हजारा ग्रंट अपने मुख्य मार्ग की दुर्दशा पर आंसू बहा रहा है।
हजारा ग्रंट गांव का मुख्य मार्ग टूटने से आवागमन करने में ग्रामीणों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गांव के बाहर से लेकर अंदर तक जलभराव की स्थिति होने से मार्ग पर चलना भी दूभर हो चला है। स्कूली छात्र छात्राओं को साइकिल या पैदल स्कूल तक आने- जाने मे भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। कई बार तो स्कूली बच्चे जलभराव के कारण पानी में ही फिसलकर गिर जाते हैं। ग्रामीण राकेश चौधरी, शशि, जयवीर, राजेश, सोराब, सत्तार अली, रददू हसन, मंगतहसन, गुलाम साबिर का कहना है कि सड़क की बदहाल स्थिति के बारे मे कई मर्तबा जनप्रतिनिधियों को अवगत कराने पर भी मार्ग की हालत नहीं सुधरी है। ग्राम प्रधान इसरार अली का कहना है कि सड़क निर्माण को लेकर जिला योजना से लेकर मुख्यमंत्री दरबार तक गुहार लगाई गई है, लेकिन अब तक भी इस पर कोई भी सुनवाई नहीं हुई है।
गांव का पूरा मार्ग कीचड़ से सना है। गांव में आना- जाना भी मुश्किल हो गया है। बावजूद इसके कोई भी जनप्रतिनिधि इस समस्या का अब तक निस्तारण नही कर पाया है।
विज्ञापन
-राकेश चौधरी, निवासी हजारा ग्रंट।
स्कूल आने- जाने मे बहुत परेशानी होती है। हमें पैदल स्कूल जाना पड़ता है। कई बार कपडे़ भी खराब हो जाते है। -समनजीत ,छात्र, निवासी हजारा ग्रंट।
पूरे गांव में सड़क की हालत बेहद खराब है। सड़क पर बड़े बड़े गड्ढे हो गए हैं। यहां से बाइक आदि निकाल कर ले जाना समझो वाहन का बेड़ा गर्क करना है। कोई भी इस और ध्यान नहीं दे रहा है।
-फरीद, निवासी, हजारा ग्रंट।