{"_id":"61b75f4158295f5d422be582","slug":"50-thousand-population-faced-water-crisis-for-24-hours-haridwar-news-drn3986485174","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 हजार की आबादी ने झेला 24 घंटे पेयजल का संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
50 हजार की आबादी ने झेला 24 घंटे पेयजल का संकट
विज्ञापन
ज्वालापुर रेलवे चौकी के पास नाला निर्माण में दौरान टूटी पेयजल लाइन ।
- फोटो : HARIDWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्वालापुर रेलवे चौकी के नजदीक नाला निर्माण में जेसीबी की खुदाई में मुख्य पेयजल लाइन टूटने से क्षेत्र की 12 कालोनियों और बाजार क्षेत्र में 24 घंटे पानी की आपूर्ति बाधित रही। इससे करीब 50 हजार की आबादी को पानी के संकट से जूझना पड़ा। पानी नहीं आने से घरों में रोजमर्रा के कामकाज बाधित रहे। लोगों को प्राइवेट टैंकरों से पानी खरीदना पड़ा। सोमवार देर शाम पाइप लाइन की मरम्मत कर आपूर्ति बहाल की गई।
रेल चौकी स्थित अंसारी मार्केट के पास नाला निर्माण कार्य चल रहा है। निर्माण कार्य पिछले कई महीनों से हो रहा है। नाला निर्माण होने से सड़क का चौड़ीकरण भी होगा। नाला तैयार होने के साथ सीवर लाइन की खुदाई भी हो रही है। नाला निर्माण की खुदाई के लिए जेसीबी लगाई गई है। रविवार शाम पांच बजे जेसीबी से खुदाई करते हुए मुख्य पेयजल लाइन टूट गई। निर्माण कार्य जलसंस्थान की अनुरक्षण इकाई की ओर से कराया जा रहा है। पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त होने से तेलियान, कैथवाडा, मैदानियान, घोसियान, कोटरावान, बकरा मार्किट कडच्छ, शास्त्रीनगर, चौहानान, हज्जाबान, कस्साबान समेत 12 मोहल्लों और बाजार क्षेत्र की पेयजल आपूर्ति बंद हो गई।
जलसंस्थान की टीम मौके रविवार को ही लाइन ठीक करने पहुंची थी, लेकिन रात होने के कारण लाइन ठीक नहीं हो सकी। सोमवार सुबह से कर्मचारी लाइन जोड़ने का कार्य करते रहे, लेकिन लाइन कई जगहों पर पूरी तरह टूट गई। जलभराव की स्थिति में क्षतिग्रस्त लाइनों को ढूंढने और जोड़ने में पूरा दिन निकल गया। देर शाम लाइन में पेयजल आपूर्ति सुचारु हो सकी।
विज्ञापन
सूचना न होने के कारण टूटी लाइन
नाला निर्माण और सीवर लाइन डालने के लिए जमीन खोदने से पहले जलसंस्थान के अनुरक्षण इकाई ने जलनिगम के अधिकारियों से आपसी सामंजस्य नहीं किया। खुदाई करते वक्त पेयजल लाइन टूट गई और जलसंस्थान के अधिकारियों को आपूर्ति बाधित होने पर पता चला।
टूटी पाइप लाइन को सही कराने के लिए टीम लगाई गई थी। टीम ने क्षतिग्रस्त पाइप लाइन को शाम को ठीक कर पानी की सप्लाई चालू कर दी।
- संजय सैनी, सहायक अभियंता जलसंस्थान