फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   50 E-rickshaws Operating Without Verification Seized

Haridwar News: बिना सत्यापन चल रहे 50 ई-रिक्शाओं को किया गया सीज

Wed, 06 May 2026 06:57 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Updated Wed, 06 May 2026 06:57 PM IST
विज्ञापन
50 E-rickshaws Operating Without Verification Seized
- जिलाधिकारी के निर्देश पर परिवहन विभाग की ओर से की गई कार्रवाई
विज्ञापन

हरिद्वार। जनपद में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में जिलाधिकारी की ओर से दिए गए निर्देशों के अनुपालन में परिवहन विभाग ने बिना सत्यापन संचालित किए जा रहे ई-रिक्शाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। बुधवार को चलाए गए विशेष प्रवर्तन अभियान के दौरान 50 ई-रिक्शाओं को सीज किया गया जिससे ई-रिक्शा संचालकों में अफरा-तफरी मच गई।
अभियान का नेतृत्व सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) नेहा झा और सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) निखिल शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान जनपद के प्रमुख मार्गों, बाजार क्षेत्रों और संवेदनशील यातायात बिंदुओं पर ई-रिक्शाओं की सघन जांच की गई। जांच के दौरान पंजीकरण प्रमाणपत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, बीमा, फिटनेस, परमिट सहित जिला प्रशासन और परिवहन विभाग की ओर से निर्धारित सत्यापन मानकों की जांच की गई। विशेष रूप से उन ई-रिक्शाओं पर फोकस किया गया जिन पर निर्धारित क्यूआर कोड स्टीकर नहीं लगे थे।
विज्ञापन

कार्रवाई में बड़ी संख्या में ऐसे ई-रिक्शा पकड़े गए, जो बिना क्यूआर कोड स्टीकर और बिना पूर्ण सत्यापन के संचालित हो रहे थे। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर 50 ई-रिक्शाओं को मौके पर ही सीज किया गया। साथ ही वाहन चालकों और स्वामियों को सख्त निर्देश दिए गए कि बिना सत्यापन और क्यूआर कोड स्टीकर के वाहन संचालन किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं होगा। अधिकारियों ने बताया कि क्यूआर कोड स्टीकर का उद्देश्य वाहनों की पहचान सुनिश्चित करना, अवैध संचालन पर नियंत्रण स्थापित करना और यातायात व्यवस्था को अधिक सुरक्षित व व्यवस्थित बनाना है। बिना सत्यापन वाले वाहनों से जहां यातायात प्रभावित होता है, वहीं सुरक्षा संबंधी जोखिम भी बढ़ जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed