{"_id":"614a26e48ebc3e91e5135895","slug":"43-24-percent-children-reached-schools-on-the-first-day-haridwar-news-drn3911154128","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले दिन स्कूलों में पहुंचे 43.24 प्रतिश बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले दिन स्कूलों में पहुंचे 43.24 प्रतिश बच्चे
विज्ञापन
राजकीय प्राथमिक विद्यालय में पढ़ाई करते छात्र।
- फोटो : HARIDWAR
कोरोनाकाल में डेढ़ साल बाद खुले स्कूलों में पहले दिन 43.24 प्रतिशत बच्चे स्कूल पहुंचे। बच्चों के पहुंचते ही स्कूलों में फिर से रौनक लौट आई। स्कूलों में बच्चों को मास्क पहनने और सैनिटाइज कराने के बाद प्रवेश दिया गया।
पिछले साल आई कोरोना संक्रमण की पहली लहर में कक्षा 1 से 5 तक के स्कूलों को 13 मार्च 2020 को बंद कर दिया गया था। बच्चों को अध्यापकों की ओर से ऑनलाइन पढ़ाया जा रहा था। 12 जुलाई से अध्यापक स्कूलों में आकर ऑनलाइन शिक्षण कार्य कराने लगे थे, लेकिन उनकी ओर से स्कूल परिसर में उगे घास, कबाड़ और मुख्य प्रवेश द्वार के बाहर जलभराव की समस्या का निराकरण नहीं करा सके थे। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद सोमवार को स्कूलों में अध्यापकों की ओर से साफ-सफाई और सैनिटाइजशन अभियान चलाया गया था। मंगलवार को पहले दिन 666 स्कूलों में पंजीकृत 80968 छात्र-छात्राओं में से 35017 बच्चे स्कूल में पढ़ने के लिए पहुंचे। बिना प्रार्थना सभा कराए सीधे कक्षाओं में भेज दिया गया। उन्हें तीन घंटे तक शारीरिक दूरी का पालन कराकर पढ़ाया गया। प्रभारी मुख्य शिक्षा अधिकारी डॉ. विद्या शंकर चतुर्वेदी ने बताया कि अध्यापकों को कोरोना गाइडलाइन का पालन कराते हुए बच्चों को पढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।
----------------
कोरोना गाइड लाइन का पालन कर खोले स्कूल
पथरी। मंगलवार को क्षेत्र में राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों ने साफ-सफाई और सेनेटाइजर का छिड़काव कराया। पदार्था स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक अशोक कुमार सैनी ने बताया कि 250 बच्चे पंजीकृत हैं। विधालय में 71 बच्चे पढ़ने के लिए आए। शाहपुर स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सोनिका सैनी ने बताया कि 80 बच्चे पंजीकृत हैं। विद्यालय में 13 बच्चे पढ़ने के लिए आए। फेरुपुर स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका विनिता कुमारी ने बताया कि 59 बच्चे पंजीकृत हैं। विद्यालय में 19 बच्चे पढ़ने के लिए आए। संवाद
विज्ञापन
--------------
बच्चों में दिखा उत्साह
लालढांग। लालढांग में मंगलवार को एक से पांच तक के विद्यालय खुलने पर बच्चों में उत्साह दिखाई दिया। क्षेत्र के विद्यालयों में कोरोना नियमों का पालन करते हुए प्रवेश किया गया। लालढांग के मंगोलपुरा राजकीय प्राथमिक विद्यालय में 75 प्रतिशत, लालढांग अभिनव पब्लिक स्कूल में 45 प्रतिशत, श्री भोला सिंह नेगी सरस्वती शिशु मंदिर में 60 प्रतिशत, लालढांग राजकीय प्राथमिक विद्यालय में 40 प्रतिशत बच्चों की उपस्थिति दर्ज की गई। मंगोलपुरा विद्यालय की प्रधानाध्यापिका विभा नेगी ने बताया कि काफी समय के बाद स्कूल खुलने पर बच्चों में उत्साह दिखाई दिया। सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य रामनारायण बिजल्वाण ने बताया कि विद्यालय में सभी बच्चों को मास्क लगाकर व शारीरिक दूरी का पालन करते हुए कक्षाएं संचालित की गईं। संवाद
---------
82 प्रतिशत रही बच्चों की उपस्थिति
धनौरी। राजकीय प्राथमिक विद्यालय जसवावाला में एसओपी का पालन करते हुए 82 प्रतिशत बच्चे उपस्थित हुए। विद्यालय आते हुए बच्चों में गजब का उत्साह था। लंबे समय बाद बच्चों के स्कूल पहुंचने से वहां चहल-पहल नजर आई। हालांकि, बच्चों को इंटरवल में खेलने का अवसर नहीं दिया गया। संवाद