फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   शांतिकुंज प्रमुख डा. प्रणव पंड़या के पिता एसएन पंड़या का निधन, अंत्येष्टि आज

शांतिकुंज प्रमुख डा. प्रणव पंड़या के पिता एसएन पंड़या का निधन, अंत्येष्टि आज

Wed, 20 Feb 2019 12:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 20 Feb 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
शांतिकुंज प्रमुख डा. प्रणव पंड़या के पिता एसएन पंड़या का निधन, अंत्येष्टि आज
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन

शांतिकुंज के प्रमुख डॉ प्रणव पंड्या के पिता पूर्व न्यायाधीश सत्यनारायण पंड्या का मंगलवार की शाम निधन हो गया। वे 96 वर्ष के थे। उनके निधन से पूरे शांतिकुंज परिसर समेत देश-विदेश में फैले गायत्री परिवार के स्वयं सेवकों में शोक छा छाया। उनकी अंत्येष्टि बुधवार को खड़खड़ी श्मशान घाट पर की जाएगी। मूलरूप से मध्य प्रदेश के रतलाम के रहने वाले सत्यनारायण पंड्या न्यायिक सेवा से सेवानिवृत्त के बाद 1981 में गायत्री तीर्थ आ गए थे। वे शांतिकुंज के वरिष्ठ कार्यकर्ता थे और शांतिकुंज के संस्थापक पं श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा रचित अनेक साहित्यों का अंग्रेजी अनुवाद करते रहे। इसके साथ वे कार्यकर्त्ताओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया करते थे। पंड्या अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए। उनकी अंतिम यात्रा बुधवार सुबह नौ बजे शांतिकुंज से खड़खड़ी श्मशान घाट के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed