फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   साधना से तितिक्षा रूपी संपति का स्वामी बनना संभव: डॉ पण्ड्या

साधना से तितिक्षा रूपी संपति का स्वामी बनना संभव: डॉ पण्ड्या

Fri, 23 Mar 2018 10:40 PM IST
Updated Fri, 23 Mar 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
साधना से तितिक्षा रूपी संपति का स्वामी बनना संभव: डॉ पण्ड्या

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
देव संस्कृति विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डा. प्रणव पंड्या ने कहा कि परिवर्तन ही प्रकृति का आधार है। जो साधक इन परिवर्तनों को प्रत्येक परिस्थिति में शरीर, मन, भावनाओं से एकाग्र एवं दृढ़ता पूर्वक समभाव रहकर सहन करता है वह तितिक्षा रूपी संपत्ति का स्वामी बन जाता है।

विवि के मृत्युंजय सभागार में आयोजित सत्संग में नवरात्र साधना में जुटे युवाओं को संबोधित करते हुए डा. प्रणव पंड्या ने कहा कि तप-साधना करने से तितिक्षा प्राप्त होती है। तितिक्षा का मूल गुण. शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक स्तरों पर सकारात्मक रूप से रूपांतरण लाती है। रामचरित मानस का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि भरत ने प्रभु श्रीराम के प्रति स्वयं को समर्पित कर तितिक्षा पूर्ण जीवन व्यतीत किया। भक्त प्रहलाद ने तितिक्षा की कसौटी में बँधकर साधना की। डा. पंड्या ने कहा कि मोहग्रस्त व्यक्ति किसी के सुख-दु:ख को समझ नहीं पाता। जब हम मोह में फंसते हैं तब चाहे कितनी भी पूजा पाठ कर लें, वह व्यर्थ ही जाती है। मोह में हम अनीति को भी बर्दाश्त कर लेते हैं और भ्रम में जीने लगते हैं। उन्होंने कहा कि सबल गुरु के संरक्षण में मनोयोगपूर्वक की साधना से मोह कम होता है और आत्म उन्नति होती है। कहा कि केवल माला जपने से साधना पूरी नहीं होती, वरन उसके भाव का चिंतन, मनन व जीवन में उतारने से समुचित फल मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed