फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   चारधाम यात्रा तक फ्लाई ओवरों पर शुरू हो जाएगा यातायात संचालन

चारधाम यात्रा तक फ्लाई ओवरों पर शुरू हो जाएगा यातायात संचालन

Fri, 16 Mar 2018 11:32 PM IST
Updated Fri, 16 Mar 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
चारधाम यात्रा तक फ्लाई ओवरों पर शुरू हो जाएगा यातायात संचालन
हरिद्वार।
विज्ञापन

हरिद्वार-मुजफ्फरनगर हाईवे चौड़ीकरण का काम लटकता ही जा रहा है। पहले जहां जिलाधिकारी के सामने निर्माण कर रही कंपनी ने 31 जनवरी सभी फ्लाई ओवरों को चालू करने का दावा किया था, लेकिन अब फिर से कंपनी ने जिलाधिकारी को आधे-अधूरे फ्लाई ओवर 30 अप्रैल तक पूरे करने का वादा किया है। पतंजलि के समाने बन रहे फ्लाई ओवर की एक साइड दस दिन में, ज्वालापुर में एक साइड 31 मार्च और सिंहद्वार को 30 अप्रैल तक पूरा करके देने का वादा किया।
28 अप्रैल से प्रदेश में चारधाम यात्रा से पूर्व हाईवे चौड़ीकरण का काम पूरा कराने और अन्य अव्यवस्थाओं को लेकर जिलाधिकारी दीपक रावत ने शुक्रवार को हाईवे का निरीक्षण किया। उन्होंने सबसे पहले सिंहद्वार चौराहे पर बन रहे फ्लाई ओवर की दोनों साइडों का निरीक्षण किया। डीएम ने बताया कि सिंहद्वार पर ज्वालापुर की तरफ काम पूरा होने को है, लेकिन प्रेमनगर पुल की तरफ का काम अभी अधूरा है, जिसमें मिट्टी भराव को 15 दिन का समय दिया। जिस पर एरा कंपनी के बिजनेस हेड डीसी मैंडोलिया ने 30 अप्रैल तक सिंहद्वार फ्लाई ओवर का काम पूरा करने देने का वादा किया। इसके बाद टीम ज्वालापुर फ्लाई ओवर पर पहुंची और यहां पर चल रहे कार्य पर डीएम ने संतोष जताया । डीएम ने बताया कि यात्रा से पूर्व एक साइड पर यातायात चलना शुरू हो जाएगा। इसके बाद डीएम पतंजलि योगपीठ के सामने बन रहे फ्लाई ओवर का निरीक्षण करने पहुंचे जहां पर अधिकांश काम पूरा हुआ मिला। जिसे कंपनी ने फ्लाई ओवर की एक साइड पर 31 मार्च तक यातायात चलाने का वादा किया। डीएम ने बहादराबाद में टोल टैक्स के आसपास की सड़क और सड़क में बीच-बीच में क्रास और कट पूरे करने को निर्देश दिया। डीएम के सामने एरा कंपनी के बिजनेस हेड डीसी मैंडोलिया ने रात में भी मिट्टी खुदान की अनुमति मांगी, जिस पर जिलाधिकारी ने अनुमति देने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

--------------------------
1975 में हो चुकी थी भूमि अधिग्रहण
ज्वालापुर में फ्लाई ओवर के पास सर्विस रोड में दो मकान बाधा बने हुए हैं। उनके स्वामियों ने भूमि के साथ निर्माण का मुआवजा मांगा। जिसपर डीएम ने भूमि अध्यापित अधिकारी से पूरे मामले की जांच कराई तो सामने आया कि भूमि 1975 में अधिगृहित हो गई थी। अब दोबारा से कोई मुआवजा नहीं मिलेगा। डीएम ने मकान की कीमत का मुआवजा देने को निर्देश देते हुए विरोध करने पर मकानों को तुड़वाकर भूमि को हाईवे को सौंपने को निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------
कंटेनर में चलेंगी पुलिस चौकी
हाईवे चौड़ीकरण में बाधा डाल रही सप्तऋषि और रोडीबेलवाला पुलिस चौकी को एनएचएआई की ओर से उपलब्ध कराए गए कंटेनर में चलाने को निर्देश दिए। डीएम ने बताया कि इस संदर्भ में एसएसपी को अवगत करा दिया गया है कि दोनों पुलिस चौकी को कंटेनर में शिफ्ट कराते हुए हाईवे से कब्जा हटाने को कहा।
---------------------
500 रुपये की पड़ी नमस्ते
ज्वालापुर फ्लाई ओवर के दौरान एक व्यापारी डीएम से मिलने पहुंच गया और अभिवादन किया। डीएम ने देखा कि व्यापारी के हाथ में पॉलिथीन में सामान है। इस पर डीएम ने व्यापारी से पॉलिथीन का उपयोग करने पर पांच सौ रुपये नगद में जुर्माना वसूला।

----------------------------
रास्ते में रिक्शा में लटकते हुए मिले बच्चे, डीएम नाराज
हरिद्वार। रोशनाबाद से हरिद्वार में आने पर डीएम दीपक रावत ने भेल सेक्टर दो के चौराहे पर एक रिक्शा में आठ बच्चे जाते हुए देखे। जिसे डीएम ने गंभीरता से लिया और अपने वाहन से उतरकर रिक्शा रुकवाया। रिक्शा चालक ने बताया कि गुरुनानक एकेडमी के बच्चे हैं। जिस पर मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी को मौके से फोन करते हुए स्कूल प्रबंधन को नोटिस जारी कराने के साथ स्पष्टीकरण मांगने को निर्देश दिए और शिक्षा अधिकारी को स्कूल प्रबंधकों की बैठक लेकर ट्रांसपोर्ट व्यवस्था सुधरवाने को निर्देश दिए। डीएम ने बताया कि एआरटीओ को निर्देश दिए कि मुख्यतया स्कूलों में बच्चों के लिए प्रयोग होने वाले वाहनों की फिटनेश और मानकों को पूरा कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed