फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   400 outsiders living in the settlements were verified in the police line haridwar Uttarakhand news

Haridwar: अवैध तरीके से बस्तियों में झुग्गी-झोपड़ी बनाकर रह रहे बाहरी लोग, 400 का पुलिस लाइन में किया सत्यापन

Wed, 07 May 2025 02:27 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Wed, 07 May 2025 02:27 PM IST
सार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बस्तियों में रहने वाले लोगों का सत्यापन करने के निर्देश दिए हैं। पहले ज्वालापुर पुलिस ने बड़े स्तर पर अभियान चलाकर सत्यापन किया।

विज्ञापन
400 outsiders living in the settlements were verified in the police line haridwar Uttarakhand news
पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में अवैध तरीके से बस्तियों में झुग्गी-झोपड़ी बनाकर रह रहे बाहरी लोगों की जांच करने के लिए पुलिस ने अभियान चलाया। करीब 400 लोगों को सरकारी वाहनों से पुलिस लाइन रोशनाबाद ले जाया गया, जहां सभी विभागों की टीम ने अपने-अपने विभाग से जुड़े दस्तावेजों की जांच की है। कुछ लोगों के फिंगर प्रिंट मिलान नहीं होने पर उनकी जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन


जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुई आतंकी घटना के बाद से हरिद्वार पुलिस भी संदिग्ध लोगों को लेकर सतर्कता बरत रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बस्तियों में रहने वाले लोगों का सत्यापन करने के निर्देश दिए हैं। पहले ज्वालापुर पुलिस ने बड़े स्तर पर अभियान चलाकर सत्यापन किया। इसी क्रम में मंगलवार को रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में कोतवाल कमल मोहन भंडारी की अगुवाई में पुलिस टीम के अलावा खाद्य आपूर्ति विभाग, विकास विभाग, तहसील कार्यालय, चिकित्सा विभाग सहित अन्य विभागों की टीम ने सत्यापन अभियान चलाया।I
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...Uttarakhand:  ऑपरेशन सिंदूर के बाद हाई अलर्ट पर देहरादून पुलिस, संदिग्धों को थाने लाकर की जा रही पूछताछ
विज्ञापन
विज्ञापन


अर्द्धसैनिक बल, पीएसी के साथ मौके पर पहुंची टीमों ने निर्बल बस्ती, रानीपुर, कालागेट के पास सलेमपुर, न्यू शिवालिक नगर स्थित झुग्गी बस्ती में रह रहे लोगों को बसों में बैठाया। इसके बाद उन्हें पुलिस लाइन रोशनाबाद ले जाया गया। नगर पुलिस अधीक्षक पंकज गैरोला ने बताया कि बाहरी राज्यों के करीब 400 महिला और पुरुषों के आधार कार्ड, राशन कार्ड आदि प्रमाण पत्रों का सत्यापन किया गया। सभी विभागों की टीमों ने अपने विभागों से संबंधित दस्तावेजों की जांच की। तकनीकी सहायकों के सहयोग से आधार कार्ड के वास्तविकता की पुष्टि की गई। जिन लोगों के दस्तावेजों में कमियां पाई गईं, उनकी जांच शुरू कर दी गई है।I

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed