{"_id":"6224e7c0298a824ae91492ed","slug":"32-sued-for-scuffle-with-police-haridwar-news-drn4057628157","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस से हाथापाई करने वाले 32 लोगों पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस से हाथापाई करने वाले 32 लोगों पर मुकदमा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बोढाहेड़ी में गोकशी की सूचना पर आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस टीम के साथ अभद्रता और हाथापाई के मामले में पुलिस ने 32 लोगों के खिलाफ गोवंश अधिनियम एवं सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। इनमें 16 नामजद और 16 अज्ञात लोग शामिल हैं। आरोपियों में महिलाएं भी शामिल हैं। दो लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया है।
थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि शनिवार को पुलिस को बोढाहेड़ी में शादी समारोह में गोकशी करने की सूचना मिली थी। एसआई राजेंद्र पंवार के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। आरोपियों ने पुलिस टीम का घेराव कर लिया। पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई कर अभद्रता की गई। जहां गोकशी हो रही थी वहां पुलिसकर्मियों को जाने से रोका गया। पुलिस के साथ अभद्रता की सूचना पर अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंची और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि अन्य आरोपी भाग निकले। एसआई राजेंद्र पंवार ने तबस्सुम, गुलशाना, जुनैद, मुबारक, फाना, जब्बार, नूरहसन, शहजाद, वसीम, मुंतजिर, इमाम समेत 16 लोगों के खिलाफ नामजद और 16 अज्ञात लोगों के खिलाफ गोवंश अधिनियम और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के मुकदमा दर्ज कराया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी मुबारक और फाना को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर किया है। अन्य आरोपियों की तलाश में संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही हैं।