फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   यंती पर याद किए गए डॉ. आंबेडकर

यंती पर याद किए गए डॉ. आंबेडकर

Sat, 14 Apr 2018 10:52 PM IST
Updated Sat, 14 Apr 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
यंती पर याद किए गए डॉ. आंबेडकर

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
भारतरत्न डा. भीमराव आंबेडकर जयंती जिले भर में धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान जगह- जगह कार्यक्रमों का आयोजन कर डा. आंबेडकर को याद किया गया। कहा कि दलित समाज को आंबेड़कर की शिक्षा के अनुरूप शिक्षित बनकर आगे बढ़ना चाहिए। कहा गया कि दलित उत्थान के साथ ही राष्ट्र के विकास में उनका योगदान सदैव याद किया जाएगा।
बहुजन समाज पार्टी के प्रांतीय कार्यालय शिवालिक नगर में डा. भीमराव आंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। मुख्य अतिथि प्रदेश प्रभारी प्रदीप जाटव ने कहा कि डा. आंबेडकर ने संपूर्ण भारत के विकास के लिए काम किया है। उनके योगदान को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष चौधरी चरण सिंह और संचालन चौधरी शीशपाल ने की। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राजेश कुमार, सुभाष चौधरी, सरबत करीम अंसारी, पूर्व विधायक हरिदास, प्रदेश महासचिव रतिराम, भागमल, रविंद्र पनियाला, मुलकीराज, मौ. यूनुस अंसारी, लोकेंद्र कुमार, सर्वेश गौतम, राम कुमार राणा, सुदेश कश्यप, जसवीर, विनोद कुमार, चरण सिंह, मौमिन मलिक, विक्रम सिंह, योगराज, डिम्पल सैनी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

डा. भीमराव आंबेडकर निर्धन कल्याण समिति की ओर से मोहल्ला कड़च्छ से शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान समिति के अध्यक्ष विजय पाल सिंह, बीएसएनएल के सहायक महाप्रबंधक और अनुसूचित जाति, जनजाति वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश सचिव एके चौधरी, विधायक सुरेश राठौर, रामकुमार, भाजपा नेता जगजीवन राम, कंवरपाल सिंह, जिला पंचायत सदस्य रोशनलाल, कुलभूषण, नेपाल सिंह, नरेश गिहार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत रत्न डा. भीमराव आंबेडकर जन्मोत्सव समिति की ओर से शास्त्री नगर के प्राइमरी विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महाप्रबंधक भेल शशि राम, विशिष्ट अतिथि गायत्री प्रसाद, मदन लाल ने डा. आंबेडकर के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बलराम सिंह राठौर ने की। इस अवसर पर मेहर सिंह, भंवर सिंह, भानपाल सिंह, ओमप्रकाश, डॉ. कुंवर पाल, सतीश कुमार, रामकुमार राणा, जयपाल सिंह, अरुण कुमार, बाबूलाल, सीपी सिंह, इलम चंद, सुनील कुमार आदि मौजूद थे।
आदि धर्म समाज की ओर से ग्राम सलेमपुद महदूद में डा. आंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। धर्म प्रचाक अरुण कांगड़ा, विकास चावरिया, अनुज कांगड़ा ने डा. आंबेडकर के सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर श्यामलाल, मुन्ना कांगड़ा, आशु तेश्वर, अक्षय कांगड़ा, रवि, अरुण, सुदेश, मोनू चंचल आदि मौजूद थे। उत्तराखंड अनुसूचित जाति अधिवक्ता कल्याण परिषद ने रोशनाबाद कचहरी में बाबा साहेब की जयंती विश्वज्ञान दिवस के रूप में मनाई। जिसकी अध्यक्षता सीताराम आजाद एडवोकेट ने की। अनिल वालिया, ईश्वर कुमार, राकेश नेगी, राजेश कुमार, सचिन कुमार, भूपेंद्र कुमार आदि अधिवक्ताओं ने डा. आंबेडकर को आदर्श बताया। वाल्मीकि समाज के कार्यकर्ताओं ने संयोजक अजय कुमार के नेतृत्व में डा. आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर राजेंद्र चौटेला, मास्टर राजेंद्र सिंह, वीरेंद्र श्रमिक, अमित कुमार, रवि कुमार, अमन बहोत, गोविंद, निकुंज, नीतिश, विक्की, अंकित छाछर, सुनील सेठी , निकुंज कुमार, राजू खैरवाल, शिवम कश्यप आदि मौजूद थे। वहीं वाल्मीकि समाज एकता मंच की ओर से रामधाम कालोनी शिवालिक में नगर में डा. आंबेडकर का जन्मोत्सव हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। वीरेंद्र तेश्वर, विजयपाल आदि ने डा. आंबेडकर के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। दलित शोषण मुक्ति मंच की ओर से बैरागी कैंप में बाबा साहेब की 125वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने डा. आंबेडकर की फोटो पर पुष्पांजलि अर्पित की।

राष्ट्र के विकास में बाबा साहेब का योगदान अतुलनीय
हरिद्वार। महानगर कांग्रेस की ओर से शनिवार को डा. भीमराव आंबेडकर जयंती टिबडी स्थित आंबेडकर पार्क में मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेस के प्रांतीय नेता डा. संजय पालीवाल ने कहा कि डा. आंबेडकर लिखित संविधान दुनिया का सर्वश्रेष्ठ संविधान है। दलित उत्थान के साथ ही राष्ट्र के विकास में उनका योगदान सदैव याद किया जाएगा।
प्रांतीय उपाध्यक्ष डा. संतोष चौहान ने डा. आंबेडकर को सर्वसमाज के महापुरुष बताया। संयोजक संजय अग्रवाल ने कहा कि डा. आंबेडकर ने समाज हित में अपना अमूल्य योगदान देकर समाज को गति देने का काम किया। उन्होंने समाज को शिक्षा की ओर अग्रसर किया। दलित उत्थान में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। हाजी नईम कुरैशी और यशवंत सैनी ने कहा कि बाबा साहब भीमराव आंबेडकर ने देश को संविधान दिया, हमें संविधान का पालन करना चाहिए। राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष किरणपाल वाल्मीकि और सीपी सिंह ने कहा कि डा. अंबेडकर का जीवन संघर्ष पूरे समाज लिए मिसाल है। सबको उनके जीवन संघर्ष से प्रेरणा लेते हुए देश व समाज के विकास में अपना योगदान देना चाहिए।

इस दौरान अशोक उपाध्याय, बीएस तेजियान, पुरुषोत्तम शर्मा, प्रदीप चौधरी, विमला पांडे, फुरकान अली, ब्लॉक अध्यक्ष तरुण नैयर, रवि बहादुर, अरशद ख्वाजा, सुमित तिवारी संदीप गौड़, दिनेश पुंडीर, ओपी चौहान, पूर्व विधायक रामयश सिंह, आकाश भाटी, सुमित भाटिया, कैलाश प्रधान, संजय शर्मा, तासीन अंसारी, और एमडी शर्मा समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed