{"_id":"5aabfb834f1c1b71778b5cc6","slug":"31521220483-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथी प्रभावित क्षेत्र में बिक रही थी शराब, दुकान हटवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथी प्रभावित क्षेत्र में बिक रही थी शराब, दुकान हटवाई
Updated Fri, 16 Mar 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
श्यामपुर।
पूरा साल गुजरने के बाद वन विभाग ने शुक्रवार को टीनशेड में चल रही दुकान ढहा दी। इसके पीछे तर्क दिया गया कि दुकान हाथी बाहुल्य क्षेत्र में होने से कभी भी कोई हादसा हो सकता है।
पिछले साल सुप्रीम कोर्ट के आदेश की जद में हरिद्वार- नजीबाबाद राजमार्ग पर संचालित शराब की दुकान भी आ गई थी। शराब के ठेकेदार ने दुकान को गांव के पास शिफ्ट करना चाहा था, लेकिन जनविरोध के चलते यह संभव नहीं हो सका था। बाद में तिरछे पुल से जा रहे पूर्वी गंगनहर पटरी पर मार्ग पर शराब की दुकान खोली गई। अब पूरा साल गुजरने के बाद वन विभाग की निगाहें दुकान को लेकर टेढ़ी हो गई। डीएफओ के निर्देश के बाद शुक्रवार को श्यामपुर रेंज के क्षेत्राधिकारी देवेंद्र पुंडीर की अगुवाई में वन विभाग की टीम ने दुकान खाली कराने के बाद उसे जेसीबी से ढहा दिया। वन क्षेत्राधिकारी ने तर्क दिया कि हाथी प्रभावित क्षेत्र होने के कारण दुकान हटवाई गई है। यहां घना जंगल होने से शाम को रोजाना पुल पार करके हाथी गंगा में पानी पीने जाते हैं। ऐसे में जनहानि की आशंका बनी हुई थी। शराब कारोबारी सुशील राणा का कहना है प्रभागीय वन अधिकारी को शपथ पत्र देकर 31 मार्च तक का समय मांगा गया था। जिला आबकारी अधिकारी प्रशांत कुमार का कहना है कि वन विभाग ने दुकान हटवाई है। आबकारी निरीक्षक को मौका मुआयना कर रिपोर्ट देने को कहा गया है।
विज्ञापन