फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   28.50 lakh duped in the name of online trading

Haridwar News: ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर 28.50 लाख ठगे

Sat, 28 Feb 2026 11:53 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 28 Feb 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
28.50 lakh duped in the name of online trading
ऑनलाइन ट्रेडिंग कंपनी के नाम पर बड़े निवेश घोटाले का मामला सामने आया है। गंगनहर कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने तीन आरोपियों को नामजद किया है। गंगनहर कोतवाली पुलिस को दी गई शिकायत में विकास शर्मा ने बताया कि वर्ष 2023 में परिचितों के माध्यम से उसे एक ऑनलाइन ट्रेडिंग कंपनी की जानकारी दी गई थी। निवेश कराने पर 6 से 11 प्रतिशत मासिक लाभ का लालच दिया। आरोप है कि दिनेश चौहान निवासी सोलानीपुरम, सावन कुमार निवासी सैनिक कॉलोनी और रोहित सिंघल निवासी सुभाष नगर ने कंपनी में जुड़े हुए थे। पीड़ित का आरोप है कि इस भरोसे पर उससे अलग-अलग किस्तों में करीब 28.50 लाख रुपये निवेश कराए गए लेकिन रकम वापस नहीं मिली। कोतवाली प्रभारी मणिभूषण श्रीवास्तव का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed