फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   263 new patients found in the district

कोरोना के मिले जनपद में 263 नए मरीज

Tue, 11 Jan 2022 08:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 08:36 PM IST
विज्ञापन
263 new patients found in the district
जनपद में कोरोना के नए मरीज 263 मिले हैं। कोरोना के नए सर्वाधिक मामले आने पर स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर की आशंका लगातार बढ़ रही है। शनिवार को कोरोना के 269 नए केस सामने आए थे। इससे रविवार को भी बड़ी संख्या में कोरोना के 318 मरीज मिल थे। तीसरे दिन सोमवार को 202 कोरोनो के नए मामलों को लेकर प्रशासन के लिए कुछ राहत देने वाली बात रही थी। मंगलवार को फिर से कोरोना के मरीज बढ़ गए हैं। रविवार को जनपद में सबसे अधिक 113 केस सामने आने के बाद सोमवार को फिर से सर्वाधिक 73 केस सामने आए थे। मंगलवार को फिर से शहर में 85 केस सामने आए हैं। दूसरे नंबर पर शिक्षा नगरी रुड़की में 83 कोरोना के मरीज मिले।

बहादराबाद क्षेत्र में भी 33 केस आए। नारसन ब्लॉक क्षेत्र में 8 और लक्सर में 6 केस सामने आए हैं। खानपुर में एक और भगवानपुर ब्लॉक क्षेत्र में भी चार मामले सामने आए हैं। बाहरी जिलों और राज्यों से आने वाले भी 43 लोग शामिल हैं। सीएमओ डॉ. कुमार खगेंद्र सिंह ने बताया कि अधिकृत अस्पतालों में 10 मरीज भर्ती हैं। अधिकृत कोविड स्वास्थ्य केंद्रों में भी 15 मरीज भर्ती हो गए हैं। कोविड केयर सेंटरों में 49 मरीज भर्ती हो चुके हैं। होम आईसोलेशन में भी मरीजों की संख्या बढ़कर 856 पहुंच चुकी है। उन्होंने बताया कि जिले में फिलहाल 930 एक्टिव केस हो गए हैं। अभी कुल 6648 व्यक्तियों की सैंपल रिपोर्ट आनी बाकी है। जनपद भर में 5701 मरीजों के सैंपल लिए गए हैं। जनपद में एक्टिव कंटेनमेंट जोन चार बन चुके हैं। मंगलवार को 15 मरीज ठीक भी हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed