फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   25 thousand population craved for water for seven

Haridwar News: साढ़े सात घंटे तक 25 हजार आबादी पानी को तरसी

Mon, 23 Sep 2024 02:40 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2024 02:40 AM IST
विज्ञापन
25 thousand population craved for water for seven

विज्ञापन
ज्वालापुर में रविदास मंदिर के पास पेयजल लाइन में खराबी आने के कारण कई इलाकों में करीब साढ़े सात घंटे से अधिक जलापूर्ति ठप रही, इससे लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। लोगों ने जल संस्थान के अधिकारी-कर्मचारियों से संपर्क साधने का प्रयास किया, लेकिन किसी ने कॉल तक रिसीव नहीं की। देर शाम तक पानी नहीं आने से कामकाज नहीं हो पाए। करीब 25 हजार की आबादी प्रभावित रही।

रविवार की सुबह करीब 11 बजे ज्वालापुर में रविदास मंदिर के पास लाइन में कुछ खराबी होने के चलते उसे ठीक करने के लिए जल संस्थान ने जलापूर्ति बाधित कर दी। मोहल्ला कैथवाड़ा, तेलियान, मैदानियान, घोसियान, अंबेडकर नगर, शास्त्रीनगर, कड़च्छ, अहबानगर आदि में शाम साढ़े छह बजे तक जलापूर्ति ठप रही। देखते ही देखते जलापूर्ति बंद हुए घंटों बीतते गए तो लोगों का सब्र जवाब देने लगा। घरों में रखे टैंक खाली होने से कामकाज नहीं हो पाए। शाम साढ़े छह बजे के बाद पानी की सप्लाई सुचारू होने के बाद लोगों को राहत मिल पाई।
विज्ञापन




स्थानीय निवासी हारून अंसारी, अलीनवाज, जावेद, नदीम, नसीम, अनिल साहू, नारायण कुमार ने बताया कि रविवार की सुबह 11 बजे आपूर्ति ठप होने के बाद शाम साढ़े छह बजे के बाद चालू हो पाई। पानी बंद रहने से भारी परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल संस्थान मरम्मत के कार्य करने के लिए जलापूर्ति बंद कर देता है, लेकिन इससे पूर्व सूचना नहीं दी जाती। अगर सूचना मिल जाए तो पहले से ही वैकल्पिक व्यवस्था की जा सके। उधर, जल संस्थान के सहायक अभियंता संजय सैनी का कहना है कि मरम्मत कार्य के लिए आपूर्ति बंद की गई थी, काम पूरा होने पर सुचारू कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed