{"_id":"5ccb38e1bdec2207167ec560","slug":"21556822241-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार की टॉपर पलक बत्रा आर्थिक जगत की कानूनी सलाहकर बनकर करेगी सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वार की टॉपर पलक बत्रा आर्थिक जगत की कानूनी सलाहकर बनकर करेगी सेवा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
डीपीएस रानीपुर की कलां संकाय की छात्रा पलक बत्रा ने 99 प्रतिशत अंक प्राप्त कर हरिद्वार जनपद का मान बढ़ाया है। पलक दिल्ली यूनिवर्सिटी से अर्थशास्त्र में स्नातक होने के बाद और अपना करियर कारपोरेट लॉ कर कंपनियों की कानूनी सलाहकार बनना चाहती है।
शिवालिकनगर निवासी ललित बत्रा अपनी फार्मेसी चलाते हैं। उनके दो पुत्रियां है, जिनमें बड़ी बेटी पलक बत्रा, जिसने डीपीएस रानीपुर से इंटरमीडिएट 99 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। पलक बत्रा ने अंग्रेजी, इतिहास, भूगोल और मनोविज्ञान में शत प्रतिशत अंक और अर्थशास्त्र में 95 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। पलक बत्रा ने बताया कि 99 प्रतिशत अंक प्राप्त करने के लिए परीक्षा समय में तो 14 से 15 घंटे तक पढ़ाई की, लेकिन इससे पूर्व शिक्षण सत्र कार्य में स्कूल के अलावा दो से तीन घंटे की पढ़ाई प्रतिदिन की है। पलक का कहना है कि कक्षा में अवश्य मन लगाकर पढ़ाई करनी चाहिए। पलक ने बताया कि पढ़ाई के साथ-साथ स्वीमिंग, लेखन करना उसकी रुचि में शामिल है। पलक की छोटी बहन प्रियांशी ने हाईस्कूल की परीक्षा दी है।
मोबाइल गेम से दूर रहते हैं अमन
डीएवी पब्लिक स्कूल जगजीतपुर के छात्र अमन सैनी ने 97 प्रतिशत अंकों के साथ इंटरमीडिएट उत्तीर्ण कर अगला लक्ष्य इंजीनियरिंग करने का रखा है। अमन ने जेईई में ऑल इंडिया में 999 रैंक प्राप्त की है। साथ ही अब 6 मई को नीट की परीक्षा में भी शामिल होगा।
विज्ञापन
डीएवी पब्लिक स्कूल के साइंस ग्रुप के छात्र अमन सैनी विशेष छात्र रहा है। अमन सैनी ने गणित के साथ बायोलॉजी विषय की भी पढ़ाई की। अमन ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। अमन सैनी की बड़ी बहन दीपांशी सैनी ने सरकारी सीट प्राप्त करते हुए एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी कर ली है। उससे छोटी बहन ऋतिका सैनी आईआईटी दिल्ली से एमटेक कर रही है। मूलतया शामली के पास हसनपुर लुहारी गांव के और हाल में टिहरी विस्थापित कालोनी के निवासी योगेंद्र सैनी रॉकमैन कंपनी में काम करते हैं। तीनों बच्चों की इस उपलब्धि से योगेंद्र सैनी बेहद उत्साहित नजर आए। उनका कहना है कि उनके जीवन का मूल उद्देश्य बच्चों को कामयाब करना है। अमन सैनी का कहना है कि शिक्षा, खेल हो या कोई भी कार्य, उसमें विजय प्राप्त करना है तो उसे लक्ष्य बनाकर काम करना होगा। अमन ने बताया कि इस मुकाम प्राप्त करने के लिए मनोरंजन, मोबाइल गेम आदि से दूर रहकर एकाग्रता के साथ पढ़ाई की।