फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   चैत्र नवरात्र 2019: श्रद्धालुओं ने की सप्तम कालरात्रि की पूजा

चैत्र नवरात्र 2019: श्रद्धालुओं ने की सप्तम कालरात्रि की पूजा

Sat, 13 Apr 2019 10:18 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Sat, 13 Apr 2019 10:18 AM IST
विज्ञापन
चैत्र नवरात्र 2019: श्रद्धालुओं ने की सप्तम कालरात्रि की पूजा
कालरात्रि देवी

वासंतिक नवरात्र में शुक्रवार को मां कालरात्रि का दिन था। इस पर्व पर हजारों श्रद्धालुओं ने देवियों के मंदिरों में पूजन किया। मां काली, मां तारा और बगुलामुखी के मंदिरों में श्रद्धालुओं ने अनुष्ठान कराया। नवरात्र का सातवां दिन भगवती के काली स्वरूप के नाम है। शिव पुराण के अनुसार, एक बार शिव ने देवी पार्वती को काली कहकर संबोधित किया।

विज्ञापन


उस दिन पार्वती ने काली रूप धारण कर लिया। यह रूप विकराल है और दैत्यों का विनाश करने वाला है। देवी भागवगत कथा के अनुसार, राक्षसों का सर्वनाश करते समय देवी हाथ में खप्पर लेकर काली का रूप धारण किया था। रक्तबीज दैत्य का वध करने के लिए देवी ने धरती पर गिर रही रक्त की सभी बूंदों को अपनी जीभ और खप्पर में भर लिया। देवी के इसी कालरात्रि स्वरूप की पूजा घर-घर की जाती है।
विज्ञापन


सप्तम कालरात्रि पर सवेरे से ही मंसा देवी, चंडी देवी, सुरेश्वरी देवी, माया देवी, अंजनी देवी, बगुलामुखी, काली, दक्षिण काली, तारा, महिषासुरमर्दिनी, मकरवाहिनी आदि के मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहा। कालरात्रि स्वरूप की आरती सांयकाल दो बार उतारी गई। तीसरी आरती अर्द्धरात्रि में हुई। श्रद्धालुओं ने छठे नवरात्र की रात्रि से सातवें नवरात्र की अर्द्धरात्रि तक व्रत रखकर मां के दर्शन किए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed