फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   हरिहर पुरूषोतम भागवत धाम में भागवत ज्ञान यज्ञ वर्षा शुरू

हरिहर पुरूषोतम भागवत धाम में भागवत ज्ञान यज्ञ वर्षा शुरू

Tue, 08 May 2018 10:28 PM IST
Updated Tue, 08 May 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
हरिहर पुरूषोतम भागवत धाम में भागवत ज्ञान यज्ञ वर्षा शुरू

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
श्री हरिहर पुरुषोत्तम भागवत धाम भागीरथीनगर में मंगलवार से श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ संत महामंडलेश्वरों की उपस्थिति में शुरू हुआ। भारत माता मंदिर के अधिष्ठाता पद्म श्री संत महामंडलेश्वर स्वामी सत्यमित्रा नंद गिरि महाराज ने कहा कि भागवत कथा श्रवण का मतलब है भगवान के हृदय में बसना है।

हरिहर पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर सुयज्ञ मुनि महाराज के सानिध्य में आयोजित श्रीमद् भागवत सप्ताह का संचालन करते हुए प्रसिद्ध भागवताचार्य महामंडलेश्वर स्वामी हरिचेतनानंद महाराज ने गंगातट पर भावगत कथा श्रवण के महत्व पर प्रकाश डाला। जूना अखाड़ा के राष्ट्रीय सचिव स्वामी देवानंद सरस्वती, पंचायती बड़ा अखाड़ा के महंत प्रेमदास, महंत अमर दास, महंत राघवेंद्र दास, महंत अविराम दास, महंत अरुण दास, महंत बाबा कमल दास ने भागवत कथा श्रवण करने हरिहर पुरुषोत्तम धाम में आए हरियाणा व पंजाब के भक्तों को आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम संयोजक महंत कमलदास महाराज ने बताया कि श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह हरिहर पुरुषोत्तम भागवत धाम के सातवें वार्षिकोत्सव के उपलक्ष्य में किया गया है। श्रीमद् भागवत कथा की रसवर्षा महामंडलेश्वर स्वामी जगदीश दास उदासीन के श्रीमुख से होगी। पूर्व पार्षद अनिल मिश्रा ने बताया कि इससे पहले सप्तऋषि घाट से श्रीमद् भागवत ग्रंथ के साथ मुख्य यजमान चौधरी चतर सिंह, चौधरी जगत सिंह, माता चंदर व जगवीर रावत के नेतृत्व में भव्य कलश यात्रा निकाली गइ। पूर्व मेयर मनोज गर्ग व भारतमाता मंदिर के आरडी शास्त्री भी इस मौके पर उपस्थित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed