{"_id":"5a9449cc4f1c1bb5568b616f","slug":"21519667660-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देसंविवि में वार्षिकोत्सव %उत्सव - 2018’ का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देसंविवि में वार्षिकोत्सव %उत्सव - 2018’ का आगाज
Updated Mon, 26 Feb 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
देवसंस्कृति विश्वविद्यालय में खेलकूद व सांस्कृतिक प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों में क्षमता एवं प्रतिभा को नई पहचान देने और सम्मानित के करने के उद्देश्य से ‘उत्सव - 2018’ सोमवार को शुरू हुआ।
विवि के कुलाधिपति डा. प्रणव पंड्या ने विवि के ध्वजारोहण के साथ खेल के नियमों का पालन करने की प्रतिज्ञा दिलवाई। उत्सव 2018 के पहले दिन क्रिकेट, खो खो, मेंहदी प्रतियोगिता, बास्केटबाल, टेबल टेनिस समेत कई खेलों का आयोजन हुआ। इसमें विद्यार्थियों ने उत्साह एवं उमंग के साथ भागीदारी की। राष्ट्रीय स्तर पर कुश्ती में कई पदक जीत चुके हर्षवर्धन व प्राची ने मशाल लेकर खेल मैदान की परिक्रमा की।
शुभारंभ के अवसर पर कुलाधिपति डा. पंड्या ने कहा कि होली पर्व से पहले आयोजित उत्सव - 2018 हम सभी में उत्साह व उमंग भर दे। जिससे आने वाले समय व परीक्षा में अभीष्ट सफलता प्राप्त कर सकें। उन्होंने कहा कि खेलकूद व सांस्कृतिक कार्यक्रम को सौहार्द पूर्ण वातावरण में मनाने से एक दूसरे के प्रति आत्मीयता का भाव उत्पन्न होता है जो पारिवारिकता के लिए सर्वोपरि है।
विज्ञापन
खेल अधिकारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि देसंविवि के 16वें वार्षिकोत्सव उत्सव - 2018 के प्रथम सत्र में हुए क्रिकेट मैच कुलाधिपति एकादश व विद्यार्थी एकादश के बीच हुआ। टॉस जीतकर कुलाधिपति एकादश ने निर्धारित 16 ओवर में 8 विकेट खोकर 154 रन बनाए। जवाब में विद्यार्थी एकादश 10 ओवर में 76 रन में ऑल आउट हो गई। छात्रा वर्ग के क्रिकेट में बीएसएसी ने बीए की टीम को हराया। 800 मीटर दौड़ के छात्रा वर्ग में हेमलता प्रथम तथा सुमेधा द्वितीय रही। पुरुष वर्ग में आयान सिंह और रामरण गुप्ता से बाजी मारी। छात्रा वर्ग के खोखो में बीएससी की टीम विजयी रही। छात्र वर्ग के बॉस्केटबॉल में बीएससी की टीम ने बीसीए की टीम को हराया। छात्र वर्ग के टेबल टेनिस में प्रशांत गौतम ने पहला तथा पुरु शर्मा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर कुलपति शरद पारधी, प्रतिकुलपति डा. चिन्मय पंड्या, कुलसचिव संदीप कुमार समेत कई उपस्थित थे।