{"_id":"5b2fdf714f1c1bf96e8b9d9f","slug":"201529864049-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमित शाह के हरिद्वार आगमन पर कांग्रेसियों ने किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमित शाह के हरिद्वार आगमन पर कांग्रेसियों ने किया विरोध
Updated Sun, 24 Jun 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हरिद्वार। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के हरिद्वार आगमन का विरोध करते हुए कांग्रेस के आईटी विभाग के कार्यकर्ताओं ने दूधाधारी चौक पर प्रदर्शन किया। कांग्रेसी अमित शाह के काफिले को रोकने पहुंचे थे, लेकिन पुलिस ने रोक लिया और उनसे वहीं ज्ञापन ले लिया। उधर, किसान कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने हेलीपैड को गोबर लीपकर व गंगाजल का छिड़काव कर भूमि का शुद्घिकरण कर अपना विरोध जताया।
हाईवे का चौड़ीकरण का काम पूरा नहीं होने के विरोध में कांग्रेस के आईटी विभाग के शहर अध्यक्ष आकाश भाटी के नेतृत्व में कार्यकर्ता दूधाधारी चौक के लिए रवाना होने की तैयारी कर रहे थे। पुलिस को भनक लगते ही एसपी सिटी ममता वोहरा और नगर कोतवाली प्रभारी चंद्रभान मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने कांग्रेसियों को वहीं रोक लिया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं से एसपी सिटी ममता वोहरा से ज्ञापन लिया। इस मौके पर आकाश भाटी ने कहा कि हरिद्वार में अधूरा हाईवे भाजपा के विकास कार्यों की पोल खोल रहा है। पिछले ढाई महीने से काम पूरी तरह से बंद पड़ा है। प्रदेश में डबल इंजन के विकास के सभी दावे खोखले साबित हो रहे हैं। इस मौके पर रोहित नेगी, सचिन चौधरी, अमित चौहान, प्रशांत शर्मा, शिवम गिरि, ऋषभ वशिष्ठ, दीप बिष्ट, वेदांत उपाध्याय, लवदत्ता, अनूप गौड़, राजू गोयल आदि थे। वहीं दूसरी ओर अमित शाह के जाने के बाद किसान कांग्रेस के प्रदेश सचिव नितिन यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने हेलीपैड पर गाय के गोबर से लीप और गंगाजल छिड़कर शुद्धिकरण किया। नितिन यादव ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर देश में अशांति फैलाने सहित अनेक संगीन आरोप हैं। उन्हें हरिद्वार जैसी पवित्र धर्मनगरी में आने का अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने देश को बेरोजगारी, महंगाई जैसी विकराल स्थिति में धकेल दिया है। इस मौके पर कैलाश भट्ट, अनुज चौहान, शिवम गिरि, वेदांत उपाध्याय, दिनेश मिश्रा, मोनू राजपूत, शाहरूख खान, दिनेश, गोविंद, रोहित नेगी, संदीप भट्ट, करण सिंह राणा, दीप बिष्ट, प्रशांत शर्मा, विक्की राजपूत, विशाल निषाद आदि शामिल हुए।