फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   20 imposters arrested under Operation Kalanemi

Haridwar News: ऑपरेशन कालनेमि के तहत 20 ढोंगियों को किया गिरफ्तार

Sun, 23 Nov 2025 06:22 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Updated Sun, 23 Nov 2025 06:22 PM IST
विज्ञापन
20 imposters arrested under Operation Kalanemi
- नगर कोतवाली क्षेत्र का मामला, शांतिभंग में किया चालान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। नगर कोतवाली पुलिस ने ऑपरेशन कालनेमि के तहत हरकी पैड़ी और आसपास के घाटों पर कार्रवाई करते हुए 20 संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लिया। आरोप है कि सभी साधुओं के कपड़े पहनकर श्रद्धालुओं को गुमराह कर रहे थे। पुलिस ने सभी का शांतिभंग के तहत चालान किया।

शहर कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि रविवार को हरकी पैड़ी क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस टीमों ने घाटों पर तैनात होकर संदेहास्पद लोगों की जांच की व 20 व्यक्तियों को हिरासत में लिया। पकड़े गए लोगों की पहचान ओमपाल निवासी गाजियाबाद, अर्जुन निवासी दरभंगा बिहार, प्रयाग गिरी निवासी पंजाब, राकेश निवासी हरिद्वार, सुरेश पंचाल उर्फ धतूरानाथ निवासी कोटा, रघुवीर निवासी झुंझुनूं, संतोष गिरी निवासी गोरखपुर, अमर सिंह निवासी कन्नौज, निर्मल सिंह निवासी हरिद्वार, अशोकनाथ निवासी अम्बाला, बाबा बालकनाथ निवासी हरिद्वार, वीरेन निवासी एटा, गजेंद्र पंवार निवासी पौड़ी, राकेश कुमार निवासी बरेली, करमु निवासी कैथल, अशोक सैन निवासी चित्तौड़गढ़, गौतम निवासी हरिद्वार, हीरा व रामदास निवासी ज्वालापुर, संजय कुमार निवासी बिहार के रूप में हुई। सभी का शांतिभंग में चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed