फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   जेसीबी की खुदाई से खतरे में भीमगोड़ा टनल

जेसीबी की खुदाई से खतरे में भीमगोड़ा टनल

Fri, 03 May 2019 11:47 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2019 11:47 PM IST
विज्ञापन
जेसीबी की खुदाई से खतरे में भीमगोड़ा टनल
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन

भीमगोड़ा के भीमकुंड में गंगाजल पहुंचाने वाली टनल फिर खतरे में हैं। शुक्रवार को जेसीबी से खुदाई का काम शुरू हो गया है। टनल के मद्देनजर क्षेत्र के कुछ लोगों ने हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण के अधिकारी को सूचना दी तो उन्होंने यह कहते हुए पीछा छुड़ा दिया कि नगर निगम ने एनओसी दी है। जबकि पूर्व में लोगों की शिकायत एचआरडीए सचिव ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए खुदाई रुकवा दी थी। तब कई नेता भी विरोध में आगे आए थे। आरोप है कि मिलीभगत होने से सभी शांत हो गए हैं। मुरली नौटियाल ने बताया कि सिंचाई विभाग के अधिकारी को सूचना दी गई तो उन्होंने कह दिया कि शनिवार को निरीक्षण किया जाएगा। भीमकुंड को क्षति पहुंची तो कार्रवाई की जाएगी। सिंचाई खंड ने टनल, कुंड की सफाई और मरम्मत के लिए 20 लाख रुपये की योजना तैयार की गई है। जेसीबी से की जा रही खुदाई से महाभारतकालीन भीमकुंड की टनल के टूटने से कुंड में गंगाजल आना बंद हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed