फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   गाय और बकरी पालन कर पात्र किसान बढ़ाएं आर्थिकी

गाय और बकरी पालन कर पात्र किसान बढ़ाएं आर्थिकी

Sun, 20 Jan 2019 12:11 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jan 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
गाय और बकरी पालन कर पात्र किसान बढ़ाएं आर्थिकी
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन

केंद्र की ओर से वर्ष 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने के लिए कई योजनाएं लागू की जा रही हैं। पशुपालन विभाग की ओर से अनुसूचित जाति के गरीब परिवारों के लिए एक नई योजना शुरू की है, जिसके अंतर्गत जिले में अनुसूचति जाति के बीपीएल कार्डधारकों को बकरी और गाय उपलब्ध कराकर उनकी आर्थिक स्थिति सुधारने के प्रयास किए जाएंगे।

मुख्य पशुपालन अधिकारी डॉ. बीसी कर्नाटक ने बताया कि इस योजना के तहत इच्छु़क पात्रों को उनकी पसंद के मुताबिक गाय अथवा बकरी उपलब्ध कराई जाएगी। ताकि वे पशुपालन कर दूध बेचकर अपनी आजीविका चला सकें। पात्रों का चयन उनकी आर्थिक स्थिति दस्तावेजाों और पात्रता के आधार पर किया जाएगा। योजना के तहत एक गाय अथवा 10 बकरी उपलब्ध कराने की योजना है। गाय के लिए 36000 और बकरियों के लिए 67 हजार रुपये का ऋण विभाग की ओर से उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस योजना के लिए जिले के सभी छह विकासखंड क्षेत्रों से आवेदन मांगे गए हैं। योजना की खास बात यह है कि ऋण की रकम वापस नहीं करनी है। केवल दस प्रतिशत राशि पात्र व्यक्ति को अपनी ओर से लगानी होगी। उन्होंने बताया कि पात्रों का चयन की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed