फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   डबल बेंच से रिलीफ मिली तो करा देंगे चुनाव

डबल बेंच से रिलीफ मिली तो करा देंगे चुनाव

Tue, 15 May 2018 11:52 PM IST
Updated Tue, 15 May 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
डबल बेंच से रिलीफ मिली तो करा देंगे चुनाव
विज्ञापन

हरिद्वार।
प्रदेश में निकायों के चुनाव को लेकर सरकार पशोपेश में हैं। हाईकोर्ट की एकलपीठ का निर्णय उससे न निगला जा रहा है और उगला जा रहा। राज्य सरकार के प्रवक्ता एवं शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि सरकार कल (आज) बुधवार को हाईकोर्ट की एकलपीठ के आदेश के खिलाफ डबल बेंच में जा रही है। डबल बेंच से राहत मिली तो सरकार जल्दी ही स्थानीय निकायों के चुनाव करा देगी।

सरकार के प्रवक्ता काबीना मंत्री मदन कौशिक ने मंगलवार को अमर उजाला को बताया कि सरकार का कोई भी नीतिगत निर्णय और फैसला राज्यपाल का ही माना जाता है। प्रत्येक निर्णय की फाइल महामहिम राज्यपाल के पास जाए यह जरूरी और बंधनकारी नहीं है। उन्होंने उम्मीद जताई की उच्च न्यायालय की डबल बेंच से सरकार को राहत मिल जाएगी। उन्होंने बताया कि एकलपीठ के आदेश के तुरंत बाद शासन के अधिकारियों व विधि विशेषज्ञों से सभी पहलुओं पर विस्तृत विचार विमर्श किया गया है। सभी ने यह राय दी है कि सरकार को एकलपीठ के आदेश के खिलाफ डबल बेंच जाना चाहिए। इसके बाद सरकार ने सोमवार के आदेश के खिलाफ बुधवार को डबल बेंच में जाने का निर्णय लिया है। मदन कौशिक ने कहा कि ऐसे मामलों में विभिन्न उच्च न्यायालयों व उच्चतम न्यायालयों के आदेशों का भी अध्ययन किया जाएगा। उन्होंने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की स्थिति एक वार्ड सदस्य जिताने की नहीं रह गई है। इसलिए वह अपने लोगों से किसी न किसी बहाने न्यायालयों में याचिकाएं दाखिल कराकर प्रदेश की जनता को उसके लोकतांत्रिक अधिकारों से वंचित रखने का षड्यंत्र कर रही है, लेकिन वह इसमें भी सफल नहीं होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed