फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   आधे अधूरे दावो के बीच दौड़ेगी चारधाम यात्

आधे अधूरे दावो के बीच दौड़ेगी चारधाम यात्

Tue, 17 Apr 2018 11:52 PM IST
Updated Tue, 17 Apr 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
आधे अधूरे दावो के बीच दौड़ेगी चारधाम यात्

विज्ञापन
हरिद्वार।
उत्तराखंड की चारधाम यात्रा बुधवार से शुरू हो जाएगी और शासन व प्रशासन तैयारियों को लेकर तमाम दावे कर रहा है। जबकि धरातल पर तैयारियां नदारद हैं। मुजफ्फरनगर-हरिद्वार-देहरादून हाईवे चौड़ीकरण का काम पूरा नहीं होने से अब भी बदहाल है। ऐसे में चारधाम यात्रा पर आने वाले यात्रियों को प्रदेश के प्रवेशद्वार पर ही हिचकोले खाकर गुजारना पड़ेगा। राज्य और केंद्र सरकार की ओर से बार-बार दावे करने करने के बाद भी इस हाईवे चौड़ीकरण का काम पूरा नहीं हो सका है। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी समेत राज्य के मंत्रियों से लेकर जिलाधिकारी के दावे भी धरातल पर नहीं उतर पाए।
मुजफ्फरनगर-हरिद्वार-देहरादून हाईवे चौड़ीकरण का काम राज्य और केंद्र सरकारों की किरकिरी कराता रहा है। केंद्र में भाजपा की सरकार आने के बाद दिसंबर 2015 में उत्तराखंड पहुंचे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दावा किया था कि मार्च 2016 तक चौड़ीकरण का काम पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद सात जुलाई 2016 को भी हरिद्वार आए और शीघ्र ही हाईवे के चौड़ीकरण का दावा किया। दो साल के बाद भी काम पूरा नहीं हो सका। नारसन से मोतीचूर तक जगह-जगह काम अधूरा पड़ा है। नारसन में जहां कई जगह हाईवे की साइडलेन अधूरी पड़ी हैं। लंढौरा का मिनी बाईपास अभी तक शरू नहीं हो सका है। कोर कॉलेज के पास आधे अधूरे पुल पर पिछले एक साल में ही कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं।
विज्ञापन

बहादराबाद के पास बनाया गया मिनी बाईपास भी अभी तक अव्यवस्थाओं का शिकार है। ज्वालापुर में सीतापुर के पास बनाया गया फ्लाईओवर अभी तक एक ही तरफ से शुरू किया जा सका है। जबकि सिंहद्वार के पास बनाया गया फ्लाई ओवर अभी अधर में ही लटका हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी दीपक रावत ने तीन महीने पहले हाईवे चौड़ीकरण के कामों का निरीक्षण कर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बाद भी काम गति नहीं पकड़ सका। प्रेमनगर पुल के पास हाईवे आधा अधूरा पड़ा है। ऐसी ही स्थिति शंकराचार्य चौक के पास भी है। यहां हर रोज जाम लगता रहता है। हरकी पैड़ी के सामने भी हर रोज जाम की स्थिति बनी रहती है।
--------------------
एरा से काम छीनने से नहीं मिलेगी राहत
हरिद्वार। फोरलेन का निर्माण पूरा करने में असफल रही निर्माण एजेंसी एरा से काम छीन लिया गया है अब ऐसे में फिर से नई एजेंसी का चयन होगा। पूरी औपचारिकताओं से गुजरना होगा। ऐसे में जाहिर है कि एक बार फिर अब निर्माण का कार्य पिछड़ जाएगा। एरा से काम छीनने के बाद भी जल्द कोई राहत नहीं मिलती दिख रही है।
--------------------------
नगर निगम की नहीं टूटी नींद
नगर निगम हर साल चारधाम यात्रा पर जाने वाले यात्रियोें का पंजीकरण करता है। इस बार अभी तक नगर निगम ने कोई तैयारी नहीं की है। मेयर मनोज गर्ग का दावा है कि नगर निगम की ओर से चारधाम यात्रियों के लिए हरसंभव सुविधाएं मुहैया कराएगा। यात्रा में तेजी आने से पहले ही इस बारे में सारी कवायद पूरी कर ली जाएगी।

----------------
पर्यटन विभाग ने खोले दो पंजीकरण काउंटर
अभी चारधाम यात्रा के लिए यात्रियों का आवागमन प्रारंभिक दौर में ही है। जिला पर्यटन अधिकारी जसपाल चौहान ने बताया कि विभाग की ओर से अपनी ओर से तैयारी पूरी कर ली गई है। श्रद्घालुओं के पंजीकरण के लिए विभाग के राही मोटल परिसर स्थित कार्यालय में पंजीकरण काउंटर खोल दिया गया है। हालांकि अभी यहां कोई पंजीकरण नहीं हो सका। उन्होंने बताया कि रेलवे स्टेशन पर भी पंजीकरण काउंटर खोला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed