फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   सड़क एवं पुस्तों के निर्माण मजबूती से हो तो नहीं होंगे हादसे

सड़क एवं पुस्तों के निर्माण मजबूती से हो तो नहीं होंगे हादसे

Tue, 03 Jul 2018 11:29 PM IST
Updated Tue, 03 Jul 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
सड़क एवं पुस्तों के निर्माण मजबूती से हो तो नहीं होंगे हादसे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार। सड़कों का ठीक से रखरखाव नहीं करने और पुश्तों की मजबूती पर ध्यान नहीं देने से बस हादसों को रोकने की बात करना बेमानी है। यह बात हरिद्वार के खड़खड़ी स्थित श्मशान घाट पर मैरी गांव के नौ लोगों के अंतिम संस्कार में शामिल होने आए लोगों ने कहे। उन्होंने कहा कि हादसे से सबक लेने की जरूरत है। सोमवार को अंतिम संस्कार के बाद वे सभी लोग पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के आश्रम प्रेमनगर में ठहरे थे।
मैरी गांव निवासी शिशुपाल सिंह रावत ने कहा कि सुंगडी गदेरे के ऊपर बनी सड़क बेहद कमजोर है। वहां मिट्टी के कटाव रोकने के लिए बनाए गए पुश्ते ही नींव ही नहीं है। पुश्ते के नीचे से मिट्टी निकल चुकी थी और बस का दवाब नहीं थाम सकी। उनका कहना है कि क्षेत्र में सरकारी बसों का संचालन किया जाना चाहिए। इस मौके पर कुलदीप रावत, अनुज पटवाल, मनोज पटवाल, गोविंद सिंह बिष्ट, सुतेंद्र सिंह रावत, भजन सिंह रावत, ठेकेदार गोविंद बिष्ट, महेंद्र प्रताप बिष्ट, जसवीर बिष्ट, जसपाल बिष्ट, देवेंद्र सिंह रावत, महीपाल सिंह गुसाई, महेंद्र सिंह कंडारी, जसवंत, दिनकर रावत, गबर सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन


मृतकों को श्रद्धांजलि दी
हरिद्वार। धुमाकोट बस हादसे में मृतकों की आत्मा की शांति के लिए तीर्थ पुरोहितों ने दो मिनट का मौन रखते हुए श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर पं. मायाराम, महेश वशिष्ठ, उमाकांत वशिष्ठ, हरिओम शर्मा जैकल, शिवकुमार कौशिक, अंकित, निकुंज खेवड़िया आदि शामिल हुए। चिह्नित राज्य आंदोलनकारी समिति के केंद्रीय अध्यक्ष जेपी पांडे सहित रामकुमार शर्मा, रश्मि पटवाल, पिंकी नेगी, महेंद्र कंडारी, रघुवीर बिष्ट, इंद्रमोहन बर्थ्डवाल, यशवंत सिंह रावत, उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी संघर्ष समिति के सतीश जोशी, जगत सिंह रावत, एसएस रावत, अजब सिंह चौहान, सरोजनी जोशी, शांति मनोड़ी, देवेश्वरी, तेज सिंह रावत ने भी श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed