{"_id":"5aac06ae4f1c1bc4758b5b73","slug":"181521223342-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस अड्डे को शिफ्टिंग के मामले पर व्यापारियों ने मेयर का इस्तीफा मांगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस अड्डे को शिफ्टिंग के मामले पर व्यापारियों ने मेयर का इस्तीफा मांगा
Updated Fri, 16 Mar 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार।
महानगर व्यापार मंडल के व्यापारियों ने मेयर मनोज गर्ग पर रोडवेज बस अड्डे के मामले में लोगों को भ्रमित करने का आरोप लगाते हुए उनसे इस्तीफा मांगा है। व्यापारियों ने चेतावनी दी कि जब तक राज्य सरकार की ओर से बस अड्डे को शिफ्ट नहीं करने के लिखित में आदेश जारी नहीं होता, तब तक उनका विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।
शुक्रवार को रप्रेसवार्ता करते हुए महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने कहा कि हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण के साथ मिलकर मेयर मनोज गर्ग ने बस अड्डा सराय शिफ्ट करने को लेकर साजिश रची। जिसका पर्दाफाश आरटीआई के माध्यम से मिली सूचना से साबित हो चुका है। पिछले कई दिनों से हरिद्वार के लोग और व्यापारी सड़कों पर उतरकर बस अड्डे के स्थानांतरण का विरोध कर रहे हैं। उसके बावजूद भी मेयर मनोज गर्ग ने जनता को कई बार भ्रमित करने वाली बयानबाजी की।
उन्होंने कहा कि सच्चाई जनता के सामने आ चुकी है। जनता के साथ किसी भी प्रकार की राय साझा नहीं की गई है और बस अड्डे को सराय में शिफ्ट करने की योजनाएं गुपचुप तरीके से की जा रही थी। निकाय चुनाव नजदीक होने के चलते जनांदोलन को देखते हुए जनप्रतिनिधि भी भ्रामक बयान देकर जनता को गुमराह कर रहे है। भाजपा के मंत्री एवं मेयर को अपनी स्थिति को स्पष्ट करना चाहिए था ना कि गलत जानकारियां देनी चाहिए। नाथीराम सैनी और जितेंद्र चौरसिया ने कहा कि बस अड्डा शिफ्टिंग के विरोध में आंदोलन चलाए गए। दबाव में अब जनप्रतिनिधि अपने बयान पलट रहे हैं। इस मौके पर तेजप्रकाश साहू, राजेश सुखीजा, पंकज सुखीजा, एसएन तिवारी, दीपक मेहता, विनोद गिरि, दीपक पांडे, अरुण प्रकाश राघव, तरुण व्यास आदि शामिल रहे।