{"_id":"5abd22914f1c1bba618b461f","slug":"171522344593-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाम से हांफा हाईवे, पुलिस पस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाम से हांफा हाईवे, पुलिस पस्त
Updated Thu, 29 Mar 2018 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
चार दिन की छुट्टियों के चलते उमड़े जनसैलाब से हरिद्वार-रुड़की हाईवे पूरा दिन हांफता रहा। दिन भर वाहन रेंग रेंग कर चलते रहे। देहरादून, ऋषिकेश, मसूरी भी भारी संख्या में चौपहिया वाहन रवाना होते रहे। दिन भर जाम की स्थिति बनती बिगड़ती रही। हरिद्वार पुलिस भी यातायात व्यवस्था संभालने में पस्त नजर आई।
बृहस्पतिवार को कुंभनगरी में यात्रा सीजन और बड़े स्नान पर्व जैसा नजारा देखने को मिला। बुधवार देर शाम से ही हाईवे पर दबाव बढ़ने लगा था। बृहस्पतिवार सुबह से हरिद्वार पहुंचने वाले चौपहिया वाहन की संख्या बेतहाशा रही। दिन चढ़ने के साथ ही वाहनों की संख्या में भी इजाफा होता चला गया। ऐसे में हाईवे चौपहिया वाहन की संख्या से डोल गया। फ्लाईओवर और आधे-अधूरे बने हाईवे स्थलों पर अधिक दिक्कतें पेश आई। कई- कई जगह तो लंबी लंबी कतारें लगती रही। यातायात के दबाव से हरिद्वार पुलिस दिन भर जूझती रही। इससे लंबे वक्त तक जाम की स्थिति पैदा नहीं हुई। पुलिस सक्रिय न होती तब जाम की स्थिति बिगड़ सकती थी। हरिद्वार शहर में हरकी पैड़ी बाईपास से लेकर उत्तरी हरिद्वार तक हाल बुरा रहा।
संपर्क मार्गों पर सामने आई दिक्कत
हाईवे से जुड़े शहर के संपर्क मार्गों पर अधिक दिक्कतें हुई। स्थानीय नागरिकों के आवागमन के दौरान भी हाईवे की रफ्तार सुस्त पड़ती रही। क्योंकि कनखल की ओर से मुख्य शहर में आने के लिए स्थानीय नागरिकों को हाईवे पर आना पड़ता था, यही स्थिति ज्वालापुर क्षेत्र की भी है। इसलिए भी जाम लगता खुलता रहा।